फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress Strike Jaipur PCC chief Govind Singh Dotasara brought Ashok Gehlot and Sachin Pilot on one platform

Congress Strike In Jaipur: पीसीसी चीफ डोटासरा का कमाल, गहलोत और पायलट को ले आए एक मंच पर

Wed, 18 Dec 2024 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

आलाकमान के आह्वान पर बुधवार को राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए। हालांकि, इसे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का कमाल माना जा रहा है।

विज्ञापन
Congress Strike Jaipur PCC chief Govind Singh Dotasara brought Ashok Gehlot and Sachin Pilot on one platform
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को शाहिद स्मारक पर धरना आयोजित कर पार्टी में एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मंच साझा किया, जिससे पार्टी में लंबे समय से चल रहे मतभेदों को दरकिनार करते हुए एकता की झलक दिखाई दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के भाषण से हुई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और नेतृत्व की सराहना करते हुए गहलोत और पायलट को एक मंच पर लाने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, उनके बयान का निहितार्थ कुछ और था। लेकिन इसने नेताओं के बीच की बर्फ पिघलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस एक है और हम मिलकर चार साल बाद...'
सचिन पायलट ने अपने संबोधन में प्रताप सिंह के बयान का जिक्र करते हुए इसे भाजपा का प्रोपेगेंडा बताया और कहा, कांग्रेस एक है और हम मिलकर चार साल बाद फिर से सरकार बनाएंगे। आज कोई भी किसी पद पर हो या न हो, हमारी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता एकजुट है। सत्ता की राह मिलकर ही निकलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, हमारे कार्यकर्ता हमसे सीखते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी ताकत बनें। कांग्रेस परिवार की तरह है और जब समय आएगा तो हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे।


इसके बाद गहलोत ने कांग्रेस के संकट पर चर्चा करते हुए कहा, पार्टी जब मुश्किल में होती है, तभी असली वफादारों की पहचान होती है। आज जो कार्यकर्ता यहां आए हैं, वे सच्चे कांग्रेसी हैं। उन्होंने भी पार्टी की मजबूती और एकता पर जोर दिया।


बताते चलें, लंबे समय बाद यह पहला मौका था जब गहलोत और पायलट के बीच कोई तीखी नोक झोंक नहीं हुई। दोनों नेताओं ने पार्टी में एकजुटता और आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक रूप से काम करने का संकल्प लिया। इस प्रदर्शन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंच साझा करना पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है। परंतु इसका असर कितने दिन दिखाई देता है यह देखना रोचक होगा और राजस्थान में आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed