Congress Review Meeting: विधानसभा चुनाव की करारी हार पर कांग्रेस का मंथन आज, गहलोत समेत कई नेता पहुंचे दिल्ली
Congress Review Meeting: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनावों में हुई हार को लेकर समीक्षा बैठक करने निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार के बाद शनिवार को समीक्षा बैठक के लिए पार्टी आलाकमान ने नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर मंथन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। बैठक में शामिल होने निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली पहुंच गए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि प्रमुख नेता अच्छे माहौल के बावजूद पार्टी की हार के कारणों का विश्लेषण करने वाले हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर रणनीति के शुरुआती दौर पर भी बातचीत होगी।
#WATCH | Congress leader and Rajasthan caretaker CM Ashok Gehlot arrives in Delhi to take part in a meeting to review the party's performance in recently held assembly polls in the state
विज्ञापन विज्ञापन
"...For around seven days now, they (BJP) have not been able to announce CM faces in the… pic.twitter.com/BIv6B8kd0J — ANI (@ANI) December 9, 2023
मैं चाहता हूं कि वे जल्दी फैसला लें
राजस्थान में भाजपा के सीएम चेहरे पर राजस्थान के कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस ने इतने समय तक कोई मुख्यमंत्री नहीं चुना होता तो वे (भाजपा) बहुत चिल्लाते। गोगामेड़ी हत्या मामले में मुझे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने पड़े। ये नए सीएम को करना चाहिए था। मैं चाहता हूं कि वे जल्दी फैसला लें।
#WATCH | Rajasthan Congress leader Govind Singh Dotasra arrives in Delhi to take part in a meeting to review the party's performance in recently held assembly polls in the state
— ANI (@ANI) December 9, 2023
"We will be deliberating on the reasons behind why we could return to power in the state. We will… pic.twitter.com/F18s5EX5Vm
हम अपनी कमियों का विश्लेषण करेंगे
इस दौरान राजस्थान कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए वे दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में हम अपनी कमियों का विश्लेषण करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सुधार करेंगे।