फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Comments of Gajendra Singh Shekhawat and Hanuman Beniwal on Jal Jeevan Mission in Rajasthan

JJM: शेखावत बोले- भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा, बेनीवाल ने कहा- प्रदेश में हुए कार्य की जांच CBI से करवाएं

Wed, 08 May 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 May 2024 09:59 PM IST
सार

जल जीवन मिशन में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, चाहे भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में हुए सभी कार्यों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Comments of Gajendra Singh Shekhawat and Hanuman Beniwal on Jal Jeevan Mission in Rajasthan
गजेंद्र सिंह शेखावत और हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में जल जीवन मिशन योजना में 900 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने पर पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार को घेरा है। शेखावत ने कहा कि अब पूर्ववर्ती सरकार के पापों से पर्दा उठेगा। राज्य की जनता को प्यासा रखने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि वर्ष 2019 में मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की गई थी। वर्ष 2021 तक केंद्र द्वारा सारी स्कीमें पास कर दी गई थी। केंद्र सरकार ने राजस्थान को इस योजना में सर्वाधिक 27 हजार करोड़ की धनराशि दी। लेकिन पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने जान बूझकर योजना को अधर में लटकाए रखा। पूर्ववर्ती सरकार की विफलता का इससे बड़ा और उदाहरण क्या हो सकता है कि उसने डेढ़ साल में एक भी पैसा विड्रा नहीं किया। गहलोत सरकार ने तीन-तीन बार टेंडर किए और सवा चार साल में केवल छह हजार करोड़ खर्च किए, जिसमें भी 900 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने केवल इस दुर्भावना में जल जीवन मिशन में काम नहीं किया। क्योंकि उसे डर था कि अगर राज्य में 'हर घर में नल से जल' मिलने लगेगा तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिलेगा। शेखावत ने कहा कि अगर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के प्यासे कंठों पर राजनीति नहीं करती तो देश के कई अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान भी हर घर नल से जल पहुंचाने में टॉप पर होता। लेकिन आज स्थिति यह है कि राज्य सूची में नीचे से दूसरे नंबर पर है। केंद्रीय मंत्री ने दो टूक कहा कि जिन्होंने पानी के पैसे में भ्रष्टाचार किया है, जनता को प्यासा रखने का पाप किया है, उन्हें न केवल सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बल्कि उनसे पैसों की वसूली भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में हुए सभी कार्यों की जांच सीबीआई से करवाई जाए : बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हुए सभी कार्यों की जांच को सीबीआई से करवाने की मांग की। बेनीवाल ने कहा राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुछ विशेष मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश की है। मगर नागौर सहित प्रदेश भर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हुए कार्यों में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसे में घर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना का पूर्ण लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।


बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई अधिकतर पानी की टंकियों का कार्य निम्न गुणवता का किया और विभिन्न स्थानों पर प्रयुक्त की गई पाइप लाइन निम्न श्रेणी की थी। ऐसे में सरकार को पूरे राज्य में जेजेएम से जुड़े सम्पूर्ण हो चुके कार्यों की जांच सीबीआई से करवाने की जरूरत है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed