Rajasthan Crime: जयपुर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कई बार की दरिंदगी; मामला दर्ज
Jaipur News: जयपुर में कोचिंग में पढ़ने वाली 27 वर्षीय छात्रा से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच SHO पूनम चौधरी कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बजाज नगर थाना प्रभारी (SHO) पूनम चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती टोंक रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने छात्रा से दोस्ती बढ़ाई। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बहाने वह उसे अलग-अलग जगह बुलाने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इसी बहाने आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी मुकर गया और उससे बात करना भी बंद कर दी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान बस अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 22, परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा, छह मरीज अब भी वेंटिलेटर पर
आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और बजाज नगर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी पूनम चौधरी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। मामले से जुड़े डिजिटल सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Bus Fire: हादसे के बाद चेती सरकार; बस सुरक्षा मानकों की जांच तेज, 66 बसें जब्त, हाई-लेवल कमेटी गठित
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.