फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM will interact with women in Jaipur Sakhi Sammelan today

Jaipur: सखी सम्मेलन में आज CM करेंगे महिलाओं से संवाद, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए होंगी कई घोषणाएं

Fri, 18 Aug 2023 07:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Aug 2023 07:49 AM IST
सार

सीएम आज JECC सीतापुरा में राजीविका ‘सखी सम्मेलन’ में हज़ारों महिलाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं होंगी।

विज्ञापन
CM will interact with women in Jaipur Sakhi Sammelan today
सखी सम्मलेन कार्यक्रम की जानकारी देते सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के एक दिवसीय ‘सखी सम्मेलन’ का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सीतापुरा जयपुर स्थित जेईसीसी सभागार में किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से राजीविका स्वयं सहायता समूहों की करीब 20 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री रमेश चन्द मीना ने सहकार मार्ग स्थित एक होटल में मीडिया को सम्बोधित करते हुए राजीविका और ‘सखी सम्मेलन’ आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजीविका का गठन प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तीकरण के लिए वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। उन्होंने बताया कि राजीविका के अन्तर्गत तब से अब तक 3 लाख 60 हजार समूहों में 43 लाख 51 हजार परिवारों की महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। प्रदेश में अन्य 2.50 लाख परिवारों को राजीविका से जोड़ने का लक्ष्य भी इसी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


20 प्रतिशत राजीविका महिलाओं के परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे
मंत्री रमेश मीणा ने बताया कि राजीविका से जुड़ने के बाद ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। एमएनआईटी की स्टडी के अनुसार एक लाख रुपये का लोन लेकर अपना रोज़गार करने वाली वाली 20 प्रतिशत राजीविका महिलाओं के परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। इससे उन्हें भौतिक सुख सुविधा, पक्के घर, बच्चों को अच्छी शिक्षा, संसाधन और वाहन खरीदने का अवसर मिला है। उनके आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आया है। सखी सम्मेलन के जरिए ये महिलाएं एक दूसरे के अनुभवों से सीखेंगी और उनके सशक्तीकरण के प्रयासों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एसीएस अभय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव मंजू राजपाल और पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने भी इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में पूछे गए पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 


सीएम एसएचजी महिलाओं को राजीविका की विभिन्न योजनाओं में चेकों डिस्ट्रीब्यूट करेंगे 
सभागार में प्रदेशभर से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की करीब 20 हजार महिला सदस्य शामिल होंगी, जबकि इससे अधिक महिलाएं ऑनलाइन जुड़ेंगी। इस अवसर पर राजीविका की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री एसएचजी महिलाओं को राजीविका की विभिन्न योजनाओं में चैकों का वितरण करेंगे और साथ ही इन महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी उनके द्वारा की जाएंगी। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजीविका के विभिन्न कैडर की महिलाओं को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों से आई राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed