{"_id":"64d0fa23dc3b07ae6d02e923","slug":"cm-s-osd-lokesh-sharma-replied-on-bjp-s-tweet-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: 'बीजेपी का एक ही फंडा, झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो', भाजपा के ट्वीट पर सीएम के ओएसडी ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: 'बीजेपी का एक ही फंडा, झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो', भाजपा के ट्वीट पर सीएम के ओएसडी ने किया पलटवार
Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
सार
भाजपा के ट्वीट पर ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार करते हुए जनता से पूछा कि BJP के दावों से आप कितने सहमत हैं, जरा भारतीय जनता पार्टी को बताने की ज़हमत उठाइए, ताकि इनको अहसास हो, इस देश की जनता वो नहीं है, जो ये समझते हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के साथ ओएसडी लोकेश शर्मा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बीजेपी और कांग्रेस की प्रदेश सरकार और पार्टी में सोशल मीडिया पर भी खींचतान बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी की गारंटी चुनावी वादे नहीं होते हैं। मोदी जो गारंटी देता है उसे जमीन पर उतार कर रहता है। वहीं, सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने जवाब दिया कि "बीजेपी का एक ही फंडा है, सफेद झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो।"
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी और कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने बीजेपी के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने जनता को लिखा कि BJP का एक ही फंडा है "सफ़ेद झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो!" उन्होंने जनता से पूछा कि "मोदी की गारंटी चुनावी वादे नहीं होते हैं। मोदी जो गारंटी देता है, उसे जमीन पर उतार कर रहता है।" BJP के इस दावे से आप कितने सहमत हैं, जरा भारतीय जनता पार्टी को बताने की ज़हमत उठाइए, ताकि इनको अहसास हो, इस देश की जनता वो नहीं है, जो ये समझते हैं और बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने आगे कहा- "बहुत हुई मंहगाई की मार..." से लेकर कालेधन की वापसी, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, किसान की डबल इनकम, काशी को क्योटो जैसा बनाने के वादे इत्यादि-इत्यादि... सारी गारंटियां जनता को जुबानी याद हैं।
विज्ञापन