फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM OSD Lokesh Sharma hit back at BJP leader Satish Poonia

Jaipur: पूनिया पर लोकेश शर्मा ने किया पलटवार, बोले- 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक दर्ज हुए अपराध

Sat, 05 Aug 2023 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का बीजेपी नेता सतीश पूनियां पर पलटवार, कहा-महिलाओं से दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले मध्य प्रदेश और हत्या, महिला अपराध और अपहरण में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे।

विज्ञापन
CM OSD Lokesh Sharma hit back at BJP leader Satish Poonia
ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी के उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया की ओर से अपराधों के मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधने पर सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर पलटवार किया है।

विज्ञापन


सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि पूनिया जी कानून का राज तब ख़त्म होता है, जब अपराध हो, लेकिन पुलिस कार्रवाई न करे। राजस्थान में त्वरित, निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई होती है और प्रदेश कांग्रेस सरकार मामले दबाती नहीं, बल्कि गंभीरता के साथ तत्काल प्रभावी एक्शन लेती है।
विज्ञापन


बीजेपी बार-बार मुकदमे दर्ज होने को इश्यू बनाने की कोशिश करती है, जबकि वर्तमान सरकार ने अनिवार्य एफआईआर की पॉलिसी लागू की। जिससे प्रकरणों की संख्या में जरूर वृद्धि हुई, लेकिन सच्चाई ये है कि राजस्थान में FIR के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब पांच फीसदी अपराध कम दर्ज हुए हैं, जबकि मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी शासित एमपी-यूपी में सर्वाधिक महिलाओं से अपराध
लोकेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले BJP शासित मध्य प्रदेश में हैं। हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और अपहरण में बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। बीजेपी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए टारगेट के तहत झूठ बोलकर प्रदेश को बदनाम करने की ये साजिश हरगिज नहीं सहेगा राजस्थान।

सतीश पूनियां ने ट्वीट कर यह कहा था
विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा था "मुख्यमंत्री जी, तुलना नहीं हो रही है। बस बार-बार आपको गृहमंत्री के नाते आपकी नैतिक ज़िम्मेदारी याद दिलवा रहे थे, पर आप हैं कि प्रदेश के हालात पर आंख बंद किए हुए हैं, क्या आपको प्रदेश की रोती बिलखती अबलाओं की चीत्कार सुनाई नहीं देती?


जादूगर जी प्रदेश को बदनाम बयानों से नहीं, हकीकत के हालतों से किया जा रहा है। शांतिप्रिय राजस्थान की छवि को धूमिल कर बदनाम करने का काम कांग्रेस सरकार के शासन में हुआ है। आप राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं, आपकी जिम्मेदारी राजस्थान की जनता और बहन-बेटियों की सुरक्षा है, जिसका वादा कांग्रेस ने 2018 के घोषणापत्र में भी किया था, लेकिन आप अपनी विफलताओं को ढंकने और मुद्दों से ध्यान भटकाने की घटिया राजनीति करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed