फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot took review meeting of electricity department in Jaipur

Rajasthan: बिजली विभाग की रिव्यू बैठक, सीएम बोले- पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

Fri, 28 Jul 2023 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

बिजली विभाग की रिव्यू बैठक में सीएम ने अफसरों को समय पर खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, कृषि बिजली कनेक्शन बिना रुकावट जारी करने के निर्देश दिए। कहा-आमजन को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
CM Gehlot took review meeting of electricity department in Jaipur
बैठक कतरते सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही कृषि के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्थिति में बिजली की आपूर्ति प्रभावित न हो।

विज्ञापन


सीएम गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही कृषि के लिए भी विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को परेशानी ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अघोषित बिजली कटौती नहीं की जाए। यदि कटौती अपरिहार्य हो, तो इसकी समुचित सूचना प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों को पूर्व में ही दे दी जाए। साथ ही, इस कटौती का कारण भी बताया जाए। आवश्यक हो तो समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से इसकी सूचना लोगों को दी जाए।
विज्ञापन


खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने या ठीक करने का कार्य जल्द करें अफसर -सीएम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने या ठीक करने का कार्य त्वरित रूप से किया जाए तथा इसके लिए पर्याप्त अग्रिम व्यवस्था भी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को कृषि बिजली कनेक्शन समय पर जारी करने, क्षेत्र में अधिक से अधिक दौरे करने तथा सुदृढ़ मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों डिस्कॉम्स क्षेत्र में बिजली की मांग,उपलब्धता, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, कोयले की समीक्षा
गहलोत ने तीनों डिस्कॉम्स क्षेत्र में विद्युत की औसत मांग व उपलब्धता, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, कोयले की उपलब्धता और कृषि विद्युत कनेक्शन जारी करने की प्रगति सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मौजूद ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने विद्युत की मांग को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयास, जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 तक विद्युत की मांग व उपलब्धता, डिमांड साइड मैनेजमेंट एवं कटौती के संबंध में मिलने वाले फीडबैक से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में विगत वर्ष एक लाख कृषि कनेक्शन दिए गए थे, जबकि इस वर्ष अब तक 46 हजार से अधिक कृषि विद्युत कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट का कार्य भी तेज गति से चल रहा है।


बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी वीसी के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव उषा शर्मा, एसीएस वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा  भास्कर ए. सावंत, ऊर्जा विभाग के सलाहकार ए.के. गुप्ता, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम  आरके शर्मा  और सीएमडी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम आशुतोष ए. टी. पेडणेकर सहित ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed