फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot Says a big thing about journalist and journalism in Rajasthan state level journalist conference

Journalist Conference: राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मलेन में CM गहलोत ने पत्रकार और पत्रकारिता को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 06 Jun 2023 08:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 08:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। सीएम गहलोत दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में लघु एवं मध्यम समाचार पत्र एसोसिएशन के राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मलेन में बोल रहे थे।
 

विज्ञापन
CM Gehlot Says a big thing about journalist and journalism in Rajasthan state level journalist conference
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पक्ष का महत्व तभी है, जब विपक्ष का अस्तित्व हो। बता दें कि सीएम गहलोत सोमवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में लघु एवं मध्यम समाचार पत्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने पत्रकार, साहित्यकार और लेखकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पत्रकार कल्याण कोष और संवाद की स्थापना से अखबार और पत्रकारों के हित सुरक्षित हुए हैं। गहलोत ने कहा, शासन को पत्रकारों के सुझावों को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों का महत्व है। बिना विपक्ष के पक्ष का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये पेंशन दे रही है। साथ ही, कोरोना महामारी से दिवंगत हुए नौ पत्रकारों को राज्य सरकार ने 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने अलवर, उदयपुर सहित कई स्थानों पर पत्रकारों को भूखण्ड आवंटित किए हैं। अन्य स्थानों पर पत्रकारों की भूखण्ड आवंटन की मांग पर राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ विचार कर रही है। पत्रकारों की अन्य मांगों और सुझावों पर भी समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू कर रही है। 25 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज, स्वास्थ्य का अधिकार कानून, राजकीय कर्मचारियों को ओपीएस और आरजीएचएस योजना का लाभ और पत्रकारों के बीमे की राशि का राज्य सरकार द्वारा वहन करना जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय मानवीय दृष्टिकोण से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की आर्थिक विकास दर आज देश में दूसरे स्थान पर है। बेहतर वित्तीय प्रबंधन से राजस्थान 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। विधायक  रफीक खान ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed