फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot's OSD Lokesh Sharma will soon reveal the whole truth

Rajasthan: CM के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- नीली, पीली, लाल डायरियों की बातें कपोल कल्पित, जल्द ही सामने आएगा सच

Tue, 25 Jul 2023 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है, जहां झूठ को ज्यादा लंबे समय तक चलाया नहीं जा सकता। इसलिए निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में बहुत ही जल्द प्रदेश की जनता के सामने इस लाल डायरी का पूरा सच होगा।

विज्ञापन
CM Gehlot's OSD Lokesh Sharma will soon reveal the whole truth
लोकेश शर्मा, विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी को लेकर किए गए दावे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब कोई आदमी अपनी बात सभ्यता से कहता है, तो उसकी बात सुनी जाती है, लेकिन विधानसभा की कार्रवाई के दौरान ये साफ नजर आया कि राजेंद्र गुढ़ा का अपनी बात रखने का तरीका सही नहीं था। 

विज्ञापन


सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा- राजस्थान विधानसभा का सदन नियमों के आधार पर चलता है। इसलिए सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए और वहां की नियमावली के अनुसार जो भी बात रखी जाती है, वो सुनी जाती है। लोकेश शर्मा ने इस मामले में मीडिया से बातचीत में कहा कि उस डायरी में क्या है, दिखाने वाले लोग क्या कह रहे हैं, किस-किस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उनमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


जल्द ही सब दूध का दूध, पानी का पानी होगा
लोकेश शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है, जहां झूठ को ज्यादा लंबे समय तक चलाया नहीं जा सकता। इसलिए निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में बहुत ही जल्द प्रदेश की जनता के सामने इस लाल डायरी का पूरा सच होगा और सब दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। लोकेश शर्मा ने कहा कि लाल डायरी को लेकर सरकार और कांग्रेस के नेताओं पर जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी सत्यता भी इस प्रदेश की जनता को समझ में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीली, पीली, हरी जैसी डायरियों की बात करने वाले कपोल कल्पित बातें कर रहे-लोकेश
वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कई अन्य रंग की डायरियों के बयान पर भी लोकेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये नीली, पीली, हरी जैसी डायरियों की बात करने वाले कपोल कल्पित बातें कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है। भाजपा का प्रदेश संगठन वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। यहां केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के भाजपा नेताओं पर ही भरोसा नहीं है और इसलिए वह कमान अपने हाथ में लेना चाहता है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित तमाम भाजपा नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ईआरसीपी से जुड़े वायरल वीडियो का उल्लेख करते हुए लोकेश शर्मा ने कहा कि जो परियोजना प्रदेश के 13 जिलों में पानी पहुंचाने से जुड़ी है, उस पर भी केंद्रीय मंत्री जानबूझकर काम नहीं करना चाहते। लोकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है, इसके अलावा भाजपा ने पिछले साढ़े 4 साल में और कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed