फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot reached SMS Hospital late at night to know the condition of Rameshwar Dudi

Rajasthan: रामेश्वर डूडी का हाल जानने देर रात अस्पताल पहुंचे सीएम; अब मेदांता में शिफ्ट करने का लिया फैसला

Tue, 29 Aug 2023 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 29 Aug 2023 08:00 AM IST
सार

जोधपुर से जयपुर लौटे सीएम गहलोत रात को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स और परिजनों से रामेश्वर डूडी की तबीयत का हाल जाना। डॉक्टरी सलाह के बाद अब मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का लिया फैसला।

विज्ञापन
CM Gehlot reached SMS Hospital late at night to know the condition of Rameshwar Dudi
एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी की कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने डूडी के परिजनों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि डूडी के अग्रिम इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल, दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट बोर्ड (कृषि उद्योग विकास बोर्ड) के अध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी की एसएमएस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी की गई थी। उसके बाद से ही डूडी कोमा में चले गए। ब्रेन हेमरेज होने पर मानसरोवर के प्राइवेट अस्पताल से उन्हें शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन




सवाई मान सिंह अस्पताल में रामेश्वर डूडी की ब्रेन की सर्जरी की गई। उनके ब्रेन से ब्लड क्लॉट निकाला गया। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएमएस  मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा के अनुसार ब्रेन से खून का काफी बड़ा धक्का (क्लॉट) निकला है। उससे ब्रेन का हिस्सा डैमेज हुआ है और फंक्शनिंग प्रभावित हो गई है। सर्जरी के बाद कब तक रिकवर होंगे, ये कहना मुश्किल है। इसमें समय लग सकता है। फिलहाल रामेश्वर डूडी जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरी तरह क्लोज़ मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन फिलहाल रिफ्लेक्स एक्शन (मरीज की प्रतिक्रिया) जैसा होने चाहिए वैसे नहीं हैं। उनकी समय-समय पर जांच की जाएगी। रिकवरी के लिए ट्रीटमेंट जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुआ पूरा घटनाक्रम
रामेश्वर दूरी को रविवाद सुबह करीब 9 बजे सिर दर्द की शिकायत हुई थी। ड्राइवर के साथ में वह जांच के लिए मंगलम मेडी प्लस सिटी अस्पताल मानसरोवर पहुंचे, तो वहां ब्रेन हेमरेज बताया गया। डूडी तभी अचेत हो चुके थे। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य के हाल जानने तुरंत मानसरोवर स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे थे। जहां एसएमएस अस्पताल से भी न्यूरोलॉजिस्ट्स और न्युटसर्जन्स की टीम बुला ली गई थी। डॉक्टर्स और डूडी के परिवारजनों से सीएम ने उनकी सेहत के संबंध में जानकारी ली। तब सीएम अशोक गहलोत ने बताया था कि डॉक्टर ने निर्णय लिया है कि इन्हें एसएमएस अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा और वहां तुरंत सर्जरी की जाएगी। सीएम ने यह भी कहा था कि रामेश्वर डूडी की हालत क्रिटिकल है। इसके बाद डूडी को एसएमएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। रामेश्वर डूडी का हाल-चाल जानने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। एसएमएस अस्पताल में न्यूरो सर्जन्स ने डूडी की ब्रेन सर्जरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed