{"_id":"6433c2f06b68e9f0a3039afc","slug":"cm-declares-public-holiday-on-mahatma-jyotiba-phule-jayanti-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: सीएम ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, जानें प्रदेश में कितनी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: सीएम ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, जानें प्रदेश में कितनी छुट्टियां
Mon, 10 Apr 2023 01:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:34 PM IST
सार
28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के बाद अब सीएम ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए।
विज्ञापन
प्रदेश में अब 30 सार्वजनिक अवकाश
इससे पहले राज्य सरकार ने 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाश की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाश की संख्या 20 हो गई है।