फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma will inaugurate the Police Officers Conference

Rajasthan: पुलिस ऑफिसर्स कांफ्रेंस गुरुवार से, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ; कानून व्यवस्था पर होगी चर्चा

Wed, 28 Aug 2024 10:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Aug 2024 10:51 AM IST
सार

Rajasthan: प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े सरोकारों पर राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी राजधानी में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में गुरुवार से आयोजित होने वाली दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कांफ्रेंस में चिंतन-मनन कर बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप तैयार करेंगे।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma will inaugurate the Police Officers Conference
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया जयपुर में इस साल की शुरूआत में जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के क्रम में इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड‘ के विषय पर आयोजित इस विशेष कांफ्रेंस का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन सत्र में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़़म, राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक साहू ने बताया कि कांफ्रेंस में दो दिन की अवधि में राज्य में बेहतर पुलिसिंग पर केन्द्रित मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सेशंस में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इन सत्रों में राज्य के एडीजी, रेंज आईजी एवं डीआईजी के अलावा चयनित एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ‘ब्रेन स्टॉर्मिंग‘ करेंगे।
विज्ञापन

 

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कांफ्रेंस में न्यू क्रिमिनल लॉज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स, मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम, साइबर सिक्योरिटी, क्राइम कंट्रोल, परीक्षाओं में नकल पर लगाम, महिला अपराध, बच्चों और कमजोर तबके के लोगों के विरुद्ध अपराध पर नियंत्रण, रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed