फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma taunt on Govind Singh Dotasara Whose Moriya did you say Rajasthan is not ruled by Popabai

सीएम भजनलाल का डोटासरा पर तंज: मोरिया किसका बोला? राजस्थान में पोपाबाई का राज नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा

Fri, 07 Feb 2025 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर तंज कसा। सीएम ने कहा, डोटासरा हरियाणा की जनता के साथ हैं या राजस्थान की। यहां पोपाबाई का राज नहीं चल रहा है, कानून के हिसाब से राज चलेगा।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma taunt on Govind Singh Dotasara Whose Moriya did you say Rajasthan is not ruled by Popabai
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रहे। सीएम ने सदन में कहा कि डोटासरा को तय करना चाहिए कि वो किसके साथ हैं। हरियाणा की जनता के साथ या फिर राजस्थान की जनता के साथ। डोटासरा हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। लेकिन उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र जाने से पहले नहीं पढ़ा था। यमुना का पानी राजस्थान के लोगों को मिलना चाहिए था। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सीएम भजनलाल ने सदन में कहा कि गमछा घुमा रहे थे। सदन से वे चले गए पर उन्होंने ये नहीं बताया कि मोरिया किसको बोला। कितनी बार बोला है, अब हरियाणा की जनता ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। अब यमुना का पानी डोटासरा जी नहीं रोक पाएंगे। उस पर राजस्थान के लोगों का हक है, वो राजस्थान को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'डोटासरा राजस्थान या हरियाणा की जनता के साथ'
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को तय करना होगा कि वे किसके साथ हैं। वे हरियाणा की जनता के साथ थे या राजस्थान की जनता के साथ थे। राजस्थान को 1917 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस पानी से एक लाख 85 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। साथ ही चूरू और झुंझुनूं के लोगों को पीने का पानी मिलेगा। राजस्थान में जिला बनाने को लेकर भी सीएम ने कांग्रेस विधायकों के सामने सवाल खड़े किए। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने वोटों के लिए नए जिलों की घोषणा की थी। आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले जिले बनाए गए थे। कांग्रेस राजनीतिक फायदा उठाना चाहती थी।

67 साल में सात जिले बने
साल 1956 में प्रदेश में 26 जिले होते थे। तब से लेकर 67 साल में मात्र सात नए जिले बनाए गए। इन सात जिलों में से केवल एक जिला कांग्रेस की सरकार में बना था। बाकि जिले बीजेपी की सरकार में बने थे। आचार संहिता लगने से थोड़ी दिन पहले एक साथ 17 जिले बना दिए गए थे। जहां जिले बनाए गए, वहां की जनता ने भी कांग्रेस को नाकार दिया है। कांग्रेस की वोट की राजनीति जनता को पसंद नहीं आई। कांग्रेस ने एक पंचायत को जिला बना दिया था। क्या पोपाबाई का राज चल रहा है। राजस्थान में राज कानून के हिसाब से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed