फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajan Lal will present a chaadar at Khwaja's dargah today in ajmer

Rajasthan: सीएम भजनलाल की ओर से आज पेश की जाएगी ख्वाजा के दरगाह में चादर, जयपुर से हुई रवाना

Tue, 07 Jan 2025 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से ख्वाजा के दरगाह में आज चादर पेश की जाएगी। मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय से चादर लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन
CM Bhajan Lal will present a chaadar at Khwaja's dargah today in ajmer
अजमेर शरीफ में पेश होगी चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से अजमेर ख्वाजा साहब के उर्स के मुबारक मौके पर आज चादर पेश की जाएगी। मजार शरीफ पर मुख्यमंत्री की ओर से दी गई चादर पेश करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती और अन्य कार्यकर्ताओं को सोमवार मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल ने चादर सौंपी। इसके बाद आज इस चादर को पार्टी मुख्यालय से रवाना किया गया। चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संदेश पढ़ा जाएगा। 

विज्ञापन


अमन चैन का संदेश  
अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रदेश और देश में अमन चैन कायम हो। इस भावना के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की जाएगी। चादर पेश करने के बाद सीएम भजनलाल की ओर से दिए गए संदेश को भी पढ़ा जाएगा। यह चादर अमन चैन का संदेश लेकर जा रही है। अजमेर दरगाह के नीचे मंदिर होने को लेकर चल रहे विवाद के सवाल पर हमीद खान ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ख्वाजा की दरगाह पर चादर पेश की जा चुकी है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से चादर पेश की जा रही है, तो यह संदेश है उन लोगों के लिए जो देश में अमन चैन की भावना को प्रभावित करना चाह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed