फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot said Modi does tricks in speech

Rajasthan: गहलोत बोले- PM मोदी भाषण में चालाकियां करते हैं, मैं सब समझता हूं, लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं..

Mon, 17 Apr 2023 01:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ मौके पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को अपना मित्र बताए जाने पर गहलोत को स्पष्टीकरण देना पड़ा है, क्योंकि आम जनता और कांग्रेस पार्टी में इसकी चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said Modi does tricks in speech
अशोक गहलोत, नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

विस्तार

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी जी अपने भाषणों में चालाकियां करते हैं, उन्हें मैं बखूबी समझता हूं। गहलोत जयपुर के राजस्थान कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविवार को बोले कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में इस्तेमाल हुई चालबाजी को समझता हूं। गहलोत ने कहा कि पहले वो (मोदी) मेरे मित्र अशोक गहलोत से भाषण की शुरुआत करेंगे और फिर मेरी सरकार की (ऐसी की तैसी) कड़ी आलोचना करेंगे।

विज्ञापन


गहलोत ने 12 अप्रैल को अजमेर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीएम के उस संबोधन पर सफाई दी, जिसमें मोदी ने 'मेरे मित्र अशोक गहलोत' कहते हुए भाषण शुरू किया था। गहलोत ने इसे पीएम मोदी की चालाकियां (चतुराई) बताया।
विज्ञापन


मैं लंबे वक्त से राजनीति कर रहा हूं
गहलोत ने कहा- मोदी के भाषण के बाद मैंने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री को टैग किया और कहा कि उन्होंने चुनावी भाषण दिया था। वह बोले- "मैं इन सभी चालों को समझता हूं, क्योंकि मैं भी लंबे वक्त से राजनीति कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं वरिष्ठ, तो पीएम मेरी सलाह मानें, देशभर में OPS लागू करें
पीएम मोदी ने मानगढ़ धाम के कार्यक्रम में खुद ही कहा था कि जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हमारी जमात में और देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे। जब मोदी खुद यह बात कह चुके हैं, तो उन्हें मेरी एक सलाह माननी चाहिए। पूरे देश में ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS को लागू कर देना चाहिए। गहलोत ने कहा कि जो OPS स्कीम हमने राजस्थान में लागू की है, सलाह मानते हुए पीएम मोदी उसे पूरे देश में लागू कर दें। अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता, इसलिए उसका लाभ लेना चाहिए।


राजनीति में देश की राजनीति में नया मॉडल खड़ा कर दिया
सीएम गहलोत ने कहा-पीएम मोदी और अमित शाह देशभर में घूम रहे हैं और देश की राजनीति में नया मॉडल खड़ा कर दिया है। वह खरीद-फरोख्त यानी हॉर्स ट्रेडिंग से चुनी हुई सरकारों को गिराने का मॉडल है, जैसा कर्नाटक, महाराष्ट्र गोवा और मणिपुर में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed