{"_id":"67135506ac9750f3a6087e78","slug":"clash-between-municipal-corporation-officials-over-demand-for-discount-from-hotel-owner-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: चाय नाश्ते के बिल पर बवाल, होटल मालिक से डिस्काउंट की डिमांड को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: चाय नाश्ते के बिल पर बवाल, होटल मालिक से डिस्काउंट की डिमांड को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की झड़प
Sat, 19 Oct 2024 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:13 PM IST
सार
Jaipur: अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए जा रहे जयपुर ग्रेटर निगम के अफसरों की रास्ते में चाय-नाश्ते के बिल को लेकर होटल मालिक से झड़प हो गई। मामला सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर खुला। निगम के अफसर बिल की राशि को देखकर भड़क गए और होटल मालिक को डराया धमकाया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी अफसरों की ठकन का एक वीडियो राजस्थान में सामने आया है। जिसमें चाय-नाश्ते के बिल को लेकर नगर निगम के अफसरों ने होटल मालिक को धमकाया और कार्रवाई तक की धमकी दे डाली। मामला राजस्थान के सिकन्दरा में स्थित एक होटल का है, जहां पर आयोध्या यात्रा के लिए जा रही नगर निगम के अधिकारियों पार्षदों की बस चाय नाश्ता करने के लिए रुकी थी।
विज्ञापन
चाय-नाश्ते के बाद होटल ने मालिक ने 14,700 रुपया का बिल नगर निगम ग्रेटर जयपुर के अधिकारियों को थमा दिया। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर कि पशु शाखा की उपायुक्त रजनी मादिवाल और अग्निशमन शाखा की उपायुक्त सरिता चौधरी ने होटल के बिल को लेकर तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद होटल मालिक से डिस्काउंट की डिमांड के लिए बार बार प्रेशर बनाया गया, लेकिन होटल मालिक ने नगर निगम के अधिकारियों का प्रेशर देखकर 14,700 रुपये के बिल में से 2,000 का डिस्काउंट देकर 12, हजार 700 रुपये चुकाने को कहा, लेकिन तभी अग्निशमन शाखा की उपायुक्त ने दही का भाव बताते हुए होटल के मैनेजर के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
घटना का पूरा वीडियो होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। होटल मालिक का कहना है कि खाना खाने से पहले डिस्काउंट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन खाना खाने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने होटल के स्टाफ को डराया धमकाया और कार्रवाई की धमकी दी और पैसे नहीं चुकाए। दरअसल नगर निगम के अधिकारी पार्षदों के साथ अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रभु श्रीराम के दर्शनों से पहले उन्होंने अपनी हेकड़ी दिखाई और टोल के ठीक पास स्थित इस होटल में जमकर बहस बाजी की। जबकि यह पूरा दौरा नगर निगम ग्रेटर के खर्चे पर होना था।