फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chief Minister Gehlot appeared in court through VC in defamation case

मानहानि केस: वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए मुख्यमंत्री गहलोत, बोले- एसओजी से मिली जानकारी ही मीडिया को बताई

Mon, 07 Aug 2023 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मानहानि केस में सीएम गहलोत वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा कि एसओजी ने जो जानकारी दी वही मीडिया को बताई। अब 19 अगस्त को रिवीजन कोर्ट में सुनवाई।

विज्ञापन
Chief Minister Gehlot appeared in court through VC in defamation case
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दर्ज मानहानि मामले में सोमवार को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में सीएमआर से वीसी के जरिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी लगाई। सीएम ने कहा एसओजी ने जो जानकारी दी वही मीडिया को शेयर की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत को रिवीजन कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने और बेल बांड न भरने की छूट दे रखी थी। सीएम गहलोत के वीसी से सुनवाई में उपस्थित होने और दोनों पक्ष के वकीलों को सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निर्धारित की है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व सीएम अशोक गहलोत को रिविजन कोर्ट से निचली कोर्ट के आदेश पर स्टे प्राप्त करना होगा या फिर व्यक्तिगत रूप से पेशी से छूट की मंजूरी लेनी होगी। वरना 21 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी पर जाना होगा। चूंकि सीएम गहलोत ने अपने दोनों पैरों में अंगूठों में फ्रैक्चर बताया है। ऐसे में मेडिकल ग्राउंड के आधार पर माना जा रहा है पहले की तरह फिर से व्यक्तिगत पेशी से छूट कोर्ट से मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अगस्त को रिवीजन कोर्ट में मामले की सुनवाई
जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त को रिवीजन कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाले के मामले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने पर मानहानि का केस दायर किया था। इससे पूर्व कोर्ट ने छह जुलाई को सीएम गहलोत को समन जारी किया था, जिसके खिलाफ गहलोत ने सेशन कोर्ट में रिवीजन याचिका लगाई थी। वहां से सीएम को राहत तो नहीं मिली, लेकिन वीसी के ज़रिए पेश होने की छूट दे दी गई थी।


एसओजी ने जो सूचना दी, उसी आधार पर मीडिया को बातें शेयर कीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के ज़रिए कोर्ट से कहा कि उन्हें एसओजी ने जो सूचना दी उसी आधार पर मीडिया को बातें शेयर की हैं। एसओजी के मुताबिक जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार का नाम मामले में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed