{"_id":"66e0fb112cc291a71b079da3","slug":"chief-minister-bhajan-lal-sharma-s-social-media-tender-came-under-controversy-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवादों में आया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया का टेंडर, जानिए दूसरी बार क्यों हुआ रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवादों में आया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया का टेंडर, जानिए दूसरी बार क्यों हुआ रद्द
Wed, 11 Sep 2024 07:36 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:36 AM IST
सार
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के सोशल मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किया गया टेंडर एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। टेंडर फ्लोट करने वाली सरकारी कंपनी राजकॉम्प ने 9 सितंबर को इसे रद्द करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले 30 जुलाई को भी सोशल मीडिया प्रबंधन का टेंडर निरस्त किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल का सोशल मीडिया टेंडर दूसरी बार भी निरस्त हो गया। इसी साल पहला टेंडर 30 जुलाई और अब 9 सितंबर को दूसरा टेंडर भी निरस्त हो गया। डीओआईटी की राजकॉम्प कंपनी ने सीएम के सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए 28 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन
नए टेंडर में ओबर्न डिजिटल, दिशा कम्यूनिकेशन्स जैसी कई बड़ी कंपनियों ने निविदाएं भरी थीं। इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त तय की गई थी। परचेज कमेटी ने इनमें से दो कंपनियों को तकनीकी रूप से योग्य माना था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, ये कंपनियां टेंडर की शर्तें पूरा नहीं कर रही थीं इसलिए टेंडर को निरस्त करना पड़ गया। हालांकि फिलहाल सीएम के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी उनके ओएसडी धनराज सोलंकी संभाल रहे हैं। लेकिन एक मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया टेंडर जिस तरह से बार-बार निरस्त हो रहे हैं उसे लेकर प्रदेश में चर्चाएं होने लगी हैं कि आखिर सोशल मीडिया के टेंडर से सरकार बार-बार पीछे क्यूं हट रही है।
विज्ञापन