Rajasthan: सोलर प्रोजेक्ट और पेयजल योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा फैसला, भूमि आवंटन को दी मंजूरी
Rajasthan: राजस्थान की सबसे महत्वाकांक्षी पचपदरा रिफाइनरी के पास पेट्रोजोन बनाया जाएगा। इसमें पेट्रोलियम से जुड़े अन्य उद्योग लगाए जाएंगे। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने 176 हेक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के पचपदरा में बन रही रिफाइनरी के पास पेट्रोजोन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोजोन की स्थापना करने संबंधी बजट घोषणा को पूरा करते हुए रीको को पचपदरा तहसील (बालोतरा) के ग्राम सिन्धियों की ढाणी में 74.50 हेक्टेयर भूमि और ग्राम खेमाबाबा नगर में 102 हेक्टेयर भूमि के आंवटन की स्वीकृति दी है।
इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा ने रीको को राजस्थान पेट्रोजोन और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए तथा चंबल नदी आधारित वृहद् पेयजल योजना के लिए भूमि आंवटन की स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम शर्मा ने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील के ग्राम पीपलून्द में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भी रीको को 31 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही उन्होंने 2000 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को जैसलमेर जिले की तहसील नाचना के ग्राम बोडाना में 4 हजार हेक्टेयर राजकीय भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी है।
एक अन्य प्रकरण में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत चंबल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना चंबल-सवाईमाधोपुर-करौली-नादौती-गंगापुर सिटी की क्रियान्विति के लिए वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए तहसील मण्डरायल (करौली) के ग्राम पंचौली, दरगवां, फिरोजपुर और मारकाकुआं में 221 हेक्टेयर भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई है।