फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chhath Puja 2024: Passenger load increased for Chhath festival, special train will run between Kota and Patna

Chhath Puja 2024 : छठ महापर्व के लिए यात्री भार बढ़ा, 9 और 10 नवंबर को कोटा से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:45 PM IST
सार

छठ महापर्व मानने के लिए राजस्थान से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कोटा से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी सं 03219/ 03220 9 नवंबर को पटना से कोटा आएगी और 10 नवंबर को कोटा से पटना रवाना होगी।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024: Passenger load increased for Chhath festival, special train will run between Kota and Patna
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठ मनाने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कोटा से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 9 नवंबर को पटना से कोटा पहुंचेगी और 10 नवंबर को कोटा से वापस पटना के लिए रवाना होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रेन ऑन डिमांड के तहत इस पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत गाड़ी सं 03219 पटना से कोटा के लिए रात 10.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 8 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 03220 कोटा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.15 बजे पटना पहुंचेगी। ये गाड़ी दोनों दिशाओं में पटना-कोटा-पटना के बीच दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेन्ट्रल, टूण्डला, आगरा फोर्ट, बयाना एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन

 
इस गाड़ी में 2 वातानूकुलित टू टियर कोच, 2 वातानुकूलित ट्री टियर कोच, 2 वातानुकूलित थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, 10 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी, 2 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच होंगे, जिससे कोटा से उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed