फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Change Begins: Sachin's close aide Abhimanyu Punia gets command of Youth Congress, 2 others also appointed

Change Begins: सचिन के करीबी अभिमन्यु पूनिया को मिली यूथ कांग्रेस की कमान, दो अन्य की भी नियुक्ति

Sun, 17 Dec 2023 07:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 07:35 PM IST
सार

Rajasthan Congess: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस फिर से अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी के चलते राजस्थान यूथ कांग्रेस में बदलाव के साथ कुछ नई नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
Change Begins: Sachin's close aide Abhimanyu Punia gets command of Youth Congress, 2 others also appointed
सचिन पायलट के साथ पूनिया - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करने में जुट गई है। इस बदलाव में सबसे पहला नंबर यूथ कांग्रेस का आया है जहां एक अध्यक्ष और दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी माने जा रहे अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष बनने के बाद अभिमन्यु पूनिया ने सचिन पायलट से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,  “युवा कांग्रेस राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर युवा हृदय सम्राट, युवाओं के मार्गदर्शक और लोकप्रिय जननेता आदरणीय सचिन पायलटजी से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। राज्य में भाजपा के कुशासन के खिलाफ युवा कांग्रेस का हर एक साथी मजबूती से लड़ेगा ।”
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु पूनिया को सबसे ज्यादा 2.30 लाख वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड और तीसरे नंबर पर यशवीर सूरा रहे। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष के पदों पर पहले ही नियुक्तियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed