फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Candidate who used dummy candidate in the exam caught in personal hearing

Rajasthan News: व्यक्तिगत सुनवाई में पकड़ा परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला अभ्यर्थी, एफआईआर दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 08:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Dec 2023 08:57 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 में स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
Candidate who used dummy candidate in the exam caught in personal hearing
व्यक्तिगत सुनवाई में पकड़ा परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2022 को एवं सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया गया था। परीक्षा के फलस्वरूप जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच का आयोजन 10 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक किया गया था।

विज्ञापन


इसके अंतिम परिणाम में 1783 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया था। इन सफल अभ्यर्थियों में से 19 अभ्यर्थियों की अभिस्तावना संदेह के आधार पर रोकते हुए विस्तृत आवेदन-पत्र एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इसमें आरोपी अभ्यर्थी रामप्रसाद मीना द्वारा प्रस्तुत विस्तृत आवेदन-पत्र पर स्केन फोटो एवं चिपकाया गया फोटो तथा दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रस्तुत किए गए उपस्थिति पत्रकों पर मौजूद स्केन्ड फोटो में अंतर पाया गया।
विज्ञापन


5 लाख रुपए में सौदा
इसकी जांच आयोग में उपलब्ध अभ्यर्थी के ऑनलाइन रिकार्ड से करने पर स्पष्ट हुआ कि अभ्यर्थी के स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा प्रवेश-पत्रों की स्कैंड फोटो को रूपांतरित कर परीक्षा दी गई है। इस पर आयोग द्वारा आरोपी अभ्यर्थी को पत्र प्रेषित कर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया। सुनवाई दौरान हुई पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि आरोपी अभ्यर्थी रामप्रसाद मीणा ने बाड़मेर निवासी व्यक्ति से 5 लाख रुपए में सौदा कर उसे स्वयं के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिसंबर को मामला दर्ज
प्रकरण में अनुसंधान एवं कानूनी कार्रवाई के लिए आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा द्वारा पुलिस थाना सिविल लाइन, अजमेर में आरोपी अभ्यर्थी एवं प्रवेश-पत्रों में हेरफेर कर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले व्यक्ति के विरूद्ध 14 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed