फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Budget 2024 Approval for Rajasthan Largest Infra Project Funding for Jodhpur Pali Marwar Industrial Area

Budget 2024: राजस्थान के सबसे बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी, जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल एरिया को फंड

Tue, 23 Jul 2024 04:07 PM IST
Sourabh Bhatt सौरभ भट्ट
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:07 PM IST
सार

Budget 2024: केंद्रीय बजट में राजस्थान को जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के लिए यह प्रोजेक्ट काफी अहम माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट 1578 एकड़ में डवलप किया जाना है। इसकी कुल लागत 922 करोड़ रुपए आंकी गई है। करीब 40 हजार लोगों को इसमें सीधे तौर पर रोजगार मिल सकेगा।

विज्ञापन
Budget 2024 Approval for Rajasthan Largest Infra Project Funding for Jodhpur Pali Marwar Industrial Area
बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट में इस बार देश के लिए जिन 12 नए औद्योगिक क्षेत्रों का ऐलान किया गया है उनमें राजस्थान का जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल एरिया भी शामिल है। इसके लिए राजस्थान सरकार पिछले 6 महीने से केंद्र सरकार को लगातार चिट्ठिंया भी लिख रही थी। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी JPIMA को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों को चिट्ठी खिल चुके हैं।

विज्ञापन


मौजूदा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राजस्थान सरकार ने अपने बजट में इस प्रोजेक्ट में वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 275 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। केंद्र सरकार ने इस बजट में जिन 12 इंडस्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है उनकी कुल लागत 28,602 करोड़ रुपए आंकी गई है और इससे करीब 8 लाख 68 हजार लोगों को रोजगार संभावित है।
विज्ञापन


क्या है JPIMA
जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) को दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) के प्रभाव क्षेत्र में राजस्थान राज्य में एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जेपीएमआईए परियोजना क्षेत्र जोधपुर शहर और पाली शहर से समान दूरी (30 किमी) पर स्थित है, जबकि यह जोधपुर मारवाड़ भारतीय रेलवे लाइन से जुड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर मारवाड़ जंक्शन से सिर्फ 60 किमी दूर है, जो परियोजना स्थल से होकर गुजरती है, जबकि जोधपुर रेलवे स्टेशन उत्तर-पश्चिमी तरफ लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, क्योंकि एनएच 62 और एसएच 64 (जालोर रोड) साइट से होकर गुजरता है और जोधपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (30 किमी) हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed