{"_id":"669f76e0d56911a98f0ad5f2","slug":"budget-2024-approval-for-rajasthan-largest-infra-project-funding-for-jodhpur-pali-marwar-industrial-area-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: राजस्थान के सबसे बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी, जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल एरिया को फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: राजस्थान के सबसे बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी, जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल एरिया को फंड
सार
Budget 2024: केंद्रीय बजट में राजस्थान को जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के लिए यह प्रोजेक्ट काफी अहम माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट 1578 एकड़ में डवलप किया जाना है। इसकी कुल लागत 922 करोड़ रुपए आंकी गई है। करीब 40 हजार लोगों को इसमें सीधे तौर पर रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
बजट 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय बजट में इस बार देश के लिए जिन 12 नए औद्योगिक क्षेत्रों का ऐलान किया गया है उनमें राजस्थान का जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रीयल एरिया भी शामिल है। इसके लिए राजस्थान सरकार पिछले 6 महीने से केंद्र सरकार को लगातार चिट्ठिंया भी लिख रही थी। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी JPIMA को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों को चिट्ठी खिल चुके हैं।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राजस्थान सरकार ने अपने बजट में इस प्रोजेक्ट में वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 275 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। केंद्र सरकार ने इस बजट में जिन 12 इंडस्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है उनकी कुल लागत 28,602 करोड़ रुपए आंकी गई है और इससे करीब 8 लाख 68 हजार लोगों को रोजगार संभावित है।
विज्ञापन
क्या है JPIMA
जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) को दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) के प्रभाव क्षेत्र में राजस्थान राज्य में एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जेपीएमआईए परियोजना क्षेत्र जोधपुर शहर और पाली शहर से समान दूरी (30 किमी) पर स्थित है, जबकि यह जोधपुर मारवाड़ भारतीय रेलवे लाइन से जुड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर मारवाड़ जंक्शन से सिर्फ 60 किमी दूर है, जो परियोजना स्थल से होकर गुजरती है, जबकि जोधपुर रेलवे स्टेशन उत्तर-पश्चिमी तरफ लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, क्योंकि एनएच 62 और एसएच 64 (जालोर रोड) साइट से होकर गुजरता है और जोधपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (30 किमी) हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन