{"_id":"6464ee29aa3b4e261100370c","slug":"bjp-state-president-cp-joshi-says-appeasement-in-the-dna-of-congress-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CP Joshi: 'कांग्रेस के DNA में तुष्टीकरण, पाक हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर कही ये बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CP Joshi: 'कांग्रेस के DNA में तुष्टीकरण, पाक हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर कही ये बात'
Wed, 17 May 2023 08:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 08:39 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदू शरणार्थियों के घरों पर अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही तुष्टीकरण है। जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाना गलत है। सरकार जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट के अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर दिखाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदू शरणार्थियों के घरों पर यूआईटी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही तुष्टीकरण है।
विज्ञापन
जोधपुर के बाद जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। कांग्रेस सरकार में जयपुर बम विस्फोट के आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में कमजोर पैरवी कर उन्हें आज़ाद करने का प्रयास करते हैं। अगर हिम्मत है तो उनके घरों को बुलडोजर से तोड़कर कांग्रेस सरकार दिखाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाक विस्थापित हिंदू परिवार भारत में अपनी सुरक्षा और पनाह ढूंढने आए हैं, उन्हें स्थापित और सहयोग करने की बजाय अतिक्रमी बताकर उनके आशियानों को उजाड़ना मानवता नहीं है। सीपी जोशी ने कहा, प्रदेश में गहलोत सरकार कुप्रबंधन की शिकार है। बिजली का कुप्रबंधन सबके सामने है। महंगा कोयला खरीदने के नाम पर फ्यूचर चार्ज आम जनता पर थोप दिया गया है। तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी जिला और उपखंड स्तर पर धरने प्रदर्शन प्रदेश भर में करेगी।
विज्ञापन