{"_id":"655b72663c3a104cf30dd7eb","slug":"bjp-state-president-cp-joshi-held-public-meetings-in-mahuva-and-didwana-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: सीपी जोशी बोले- ये साधारण चुनाव नहीं, सनातन को गाली देने वालों के खिलाफ धर्मयुद्ध है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Elections 2023: सीपी जोशी बोले- ये साधारण चुनाव नहीं, सनातन को गाली देने वालों के खिलाफ धर्मयुद्ध है
Mon, 20 Nov 2023 08:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:21 PM IST
सार
Rajasthan Elections 2023: जयपुर में महुवा और डीडवाना विधानसभा में प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में ही विकसित, सुरक्षित और खुशहाल होगा राजस्थान।
विज्ञापन
जनसभा करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज महुवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और डीडवाना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा के समर्थन में रोड शो कर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित समूह ने सीपी जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पांच साल जमकर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण किया। जनता देख रही है कि यहां पर जब कोई दलित का बेटा मरता है तो उसे सरकार दो लाख और जब समुदाय विशेष का बेटा मरता है तो उसे पचास लाख रुपये देती है। गहलोत सरकार तुष्टिकरण में अंधी हो चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश में हिंदू त्योहारों को सार्वजनिक मनाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया है। वहीं, पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन को कोटा में रैली करने की इजाजत देते हैं। राजस्थान की जनता इस अंतर को समझ चुकी है।
विज्ञापन
ये चुनाव एक धर्म युद्ध है
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा यह सामान्य चुनाव नहीं बल्कि सनातन को गाली देने और समाप्त करने वालों के खिलाफ एक धर्म युद्ध है। उन्होंने कहा इतिहास गवाह है कि यहां अकबर, औरंगजेब, खिलजी, गौरी और गजनवी भी आया, लेकिन सनातन को खत्म नहीं कर पाया तो यह कांग्रेस किस खेत की मूली है।
विज्ञापन
सबसे अधिक महंगाई राजस्थान में है
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में आज राजस्थान महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध की आग में जल रहा है। महिला दुष्कर्म की घटनाओं से प्रतिदिन प्रदेश को कलंकित होना पड़ता है। यह सरकार अपराधियों से सांठ-गांठ रखती है। इसलिए अपराध समाप्त करने की हिम्मत नहीं कर पाती। आज देश की सबसे अधिक महंगाई राजस्थान में है और इनके नेता इस पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन यहां आकर अपने मुख्यमंत्री को महंगाई कम करने की सलाह नहीं देते। आज राजस्थान में महंगा पेट्रोल डीजल मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है भाजपा सरकार आते ही पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमत पर समीक्षा कर सस्ता करेंगे और परदेश महंगाई से मुक्ति दिलाएंगे। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा। पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार करेगी। हम सब मिलकर एक ऐसा विकसित राजस्थान बनाऐंगे जहां नारी की सुरक्षा, किसान के चहरे पर खुशहाली, युवाओं में सपनों की उडान और किसी आंख में आंसू ना हो।