BJP Candidate List: नेता प्रतिपक्ष राठौड़ की सीट बदली, भाजपा की दूसरी लिस्ट में नए चेहरे भी, जानिए ये खास बात
Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। शनिवार को जारी लिस्ट में भाजपा ने 83 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी। इन नामों में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वॉइन की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 83 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। वहीं सबसे खास बात ये है कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। वे इस बार तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वे चुरू से जीते थे। चुरू से उनकी जगह हरलाल सहारण को टिकट दिया गया है।
बता दें कि पहली लिस्ट के बाद पार्टी के खिलाफ मचे बवाल को ध्यान में रखते हुए ही केन्द्रीय नेतृत्व ने इस बार फूंक-फूंक कर कदम रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार रात भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई, जिसके बाद दूसरी लिस्ट के नामों पर अंतिम मुहर लगी। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का नाम भी फाइनल हो गया है।
किन-किन नामों ने चौंकाया
भाजपा के सीनियर विधायक और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को इस बार चुरू की जगह तारानगर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, उनकी परंपरागत चुरू सीट से इस बार यहां के जिलाध्यक्ष लालचंद सहारण को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही जयपुर की भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाने वाली सांगानेर विधानसभा से वर्तमान विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
चित्तौड़गढ़ सीट से नरपत सिंह राजवी उम्मीदवार
इसके अलावा चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा ने नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार घोषित किया है। राजवी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के परिवार से आते हैं। राजवी ने जयपुर की विद्याधर नगर सीट से लगातार 3 बार से जीत कराई। वहीं झुंझनुं से पूर्व सांसद संतोष अहलावत को भाजपा ने जिले की सूरजगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ज्वॉइन करने वालों को टिकट
इसके साथ ही प्रदेश भाजपा ने उन चेहरों पर भी दांव खेला है, जिन्होंने हॉल ही में भाजपा ज्वॉइन की है। इन्हीं में से कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। वहीं, नाथद्वारा सीट पर विश्वराज सिंह मेवाड पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
नये चेहरे
मकराना सीट को लेकर भी भाजपा का निर्णय चौंकाने वाला रहा। यहां से भाजपा के निशान पर जीते हुए विधायक रूपाराम की जगह पार्टी ने नये चेहरे के रूप में सुमिता भींचर को मैदान में उतारा गया है। वहीं पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया की उदयपुर सीट पर ताराचंद जैन को उम्मीदवारी सौंपी गई है।