{"_id":"6495d0998bce25dc2b06298d","slug":"bjp-said-bajrang-bali-will-defeat-congress-in-rajasthan-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: बजरंग बलि राजस्थान में कांग्रेस को धोबी पछाड़ देंगे, बीजेपी कोर कमेटी ने गहलोत सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: बजरंग बलि राजस्थान में कांग्रेस को धोबी पछाड़ देंगे, बीजेपी कोर कमेटी ने गहलोत सरकार पर बोला हमला
Fri, 23 Jun 2023 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:34 PM IST
सार
कोर कमेटी बैठक के बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह बोले कि बजरंग बलि राजस्थान में कांग्रेस को धोबी पछाड़ देंगे, सीपी जोशी बोले-सीएम को इस चुनाव में पता चल जाएगा बजरंग बलि का घोंटा किसके ऊपर घूमेगा।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते सीपी जोशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी कोर कमेटी के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और गजेंद्र सिंह शेखवात ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अबकी बार बजरंग बलि राजस्थान में कांग्रेस को धोबी पछाड़ देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। आम जनता को भ्रमित करने के लिए सिर्फ झूठी घोषणाएं की जा रही हैं। दूसरी तरफ सरकारी दफ्तरों में सोने सिल्ली और नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेसी विधायकों ने राजस्थान को लूट का अड्डा बना लिया है। जो राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश हुआ करता था। उसमें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जगह-जगह दंगे हो रहे हैं। जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी। आने वाले चुनाव में राजस्थान की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
सीएम को इस चुनाव में पता चल जाएगा बजरंग बलि का घोंटा किसके ऊपर घूमेगा
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं की सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश में हिंदुओं का पलायन हो रहा है। अलग-अलग जगह सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। अब तक न तो किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा हुआ है। न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल पा रहा है। बीते साढ़े चार साल से राजस्थान में सिर्फ भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। जो बिना भ्रष्टाचार के आम जनता का एक काम भी नहीं करती है। इसलिए प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंक देगी। सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के कर्नाटक चुनाव में बजरंग बलि द्वारा सबक सिखाएं जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस चुनाव में पता चल जाएगा कि बजरंग बलि का घोंटा किसके ऊपर घूमेगा।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजस्थान प्रवास
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष जोशी बोले कि पिछले नौ साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक काम हुए हैं। राजस्थान बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। अगले कुछ दिनों में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान प्रवास पर आएंगे। इसके साथ ही अगले महीने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी कई आंदोलनों की शुरुआत करेगी, जिसको लेकर आज कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई है।
बीजेपी आने वाले वक्त में बड़ा आंदोलन करेगी
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री बअरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार नाकारा और निकम्मी है। जिसने राजस्थान की कानून व्यवस्था को बद से बदतर स्थिति में लाकर रख दिया है। राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है। जहां सरकारी दफ्तरों में सोने की सिल्लियां मिलती हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जिससे राजस्थान की जनता त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेसी विधायकों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लूट मचा रखी है। जिसके खिलाफ बीजेपी आने वाले वक्त में बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व सांसद और बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम प्रकाश माथुर और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा मौजूद रहे।