Rajasthan BJP: कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? बाबा बालकनाथ ने सांसदी छोड़ी, वसुंधरा राजे आज मिलेंगी जेपी नड्डा से
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद तेज हो गई है। आज गुरुवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर फैसला हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पछाड़कर 115 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी में अब मुख्यमंत्री पद पर नाम फाइनल करने को लेकर कवायद चल रही है। भाजपा ने राजस्थान में बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर फैसला नहीं हुआ है। राजस्थान में हर किसी की जुबान पर चर्चा है कि मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस कब खत्म होगा। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस चर्चा पर पूर्णविराम लगाने के लिए आज दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो जाएगा।
वहीं, आज गुरुवार को बाबा बालकनाथ ने भी सांसदी छोड़ दी है। उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बाबा बालक नाथ ने लोकसभा स्पीकर आपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, बीजेपी ने सभी एमपी को सदन में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं।
संसदीय बोर्ड की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीत को लेकर सम्मान भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तीनों राज्यों को लेकर चर्चा की जाएगाी। भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन कहीं भी मुख्यमंत्री के चेहरे को उजागर नहीं किया गया है। तीनों ही राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी और कमल के फूल को आगे रखकर ही चुनाव लड़ा गया है। अब संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान के साथ-साथ बाकी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज हो जाएगा।
वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय
राजस्थान में चल रही सियासी हलचलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं। राजे ने गुरुवार को जेपी नड्डा से मुलाकात का समय मांगा है। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी। बता दें इससे पहले वसुंधरा ने पार्टी विधायकों के साथ डिनर पार्टी की थी।