फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Parliamentary Board meeting in Delhi today

Rajasthan BJP: कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? बाबा बालकनाथ ने सांसदी छोड़ी, वसुंधरा राजे आज मिलेंगी जेपी नड्डा से

Thu, 07 Dec 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Dec 2023 02:17 PM IST
सार

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद तेज हो गई है। आज गुरुवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
BJP Parliamentary Board meeting in Delhi today
दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पछाड़कर 115 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी में अब मुख्यमंत्री पद पर नाम फाइनल करने को लेकर कवायद चल रही है। भाजपा ने राजस्थान में बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर फैसला नहीं हुआ है। राजस्थान में हर किसी की जुबान पर चर्चा है कि मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस कब खत्म होगा। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस चर्चा पर पूर्णविराम लगाने के लिए आज दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, आज गुरुवार को बाबा बालकनाथ ने भी सांसदी छोड़ दी है। उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बाबा बालक नाथ ने लोकसभा स्पीकर आपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, बीजेपी ने सभी एमपी को सदन में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


संसदीय बोर्ड की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीत को लेकर सम्मान भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तीनों राज्यों को लेकर चर्चा की जाएगाी। भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन कहीं भी मुख्यमंत्री के चेहरे को उजागर नहीं किया गया है। तीनों ही राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी और कमल के फूल को आगे रखकर ही चुनाव लड़ा गया है। अब संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान के साथ-साथ बाकी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय
राजस्थान में चल रही सियासी हलचलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं। राजे ने गुरुवार को जेपी नड्डा से मुलाकात का समय मांगा है। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी। बता दें इससे पहले वसुंधरा ने पार्टी विधायकों के साथ डिनर पार्टी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed