फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP National President Nadda on Jaipur visit on October 5

Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 5 अक्तूबर को जयपुर प्रवास पर, सदस्यता अभियान को लेकर लेंगे बैठक

Thu, 03 Oct 2024 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 03 Oct 2024 08:28 AM IST
सार

Rajasthan: 5 अक्तूबर शनिवार को जयपुर प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि वो सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करेंगे।

विज्ञापन
BJP National President Nadda on Jaipur visit on October 5
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्तूबर शनिवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7.30 बजे से स्टेच्यू सर्किल स्थित एक होटल में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे और सदस्य बनाएंगे। 

विज्ञापन


भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रात 8.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को लेकर संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed