{"_id":"6890310b1a19ff548b0ae091","slug":"bjp-minority-morcha-chief-jamal-siddiquis-controversial-remarks-on-dimple-yadavs-attire-sparks-outrage-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3245824-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: डिम्पल यादव के पहनावे पर जमाल सिद्दीकी की विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, बेनीवाल ने बताया निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: डिम्पल यादव के पहनावे पर जमाल सिद्दीकी की विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, बेनीवाल ने बताया निंदनीय
Mon, 04 Aug 2025 10:56 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:56 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के पहनावे को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रपति अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी
विस्तार
विवादित बयानबाजी से एक बार फिर राजनीति गर्माने लगी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव पर गंभीर और विवादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन
जमाल सिद्दीकी ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए बोले- बहन डिम्पल यादव का जो पहनावा था, वह बाहर समाज में स्वीकार्य है लेकिन मस्जिद में वह बिल्कुल अस्वीकार्य है। उस पहनावे में उनके शरीर के कुछ अंग दिख रहे थे, जो इस्लामिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर, फिल्मी अंदाज में ट्रैक्टर और आरोपी छुड़ाने की कोशिश
विज्ञापन
सिद्दीकी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव और उनका परिवार मस्जिद में पार्टी कर रहे थे, चाय-नाश्ता हो रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 तारीख को डिम्पल यादव अपने भाई और पति के साथ मस्जिद के उस हिस्से में गईं, जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने इस घटना को मुस्लिम समुदाय के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि इन लोगों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के लिए बंधक बनाकर रखा है लेकिन अब मुसलमान बंधक नहीं रहेगा। जमाल सिद्दीकी ने यह भी कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमें आज भी हिंदू और मुसलमान के चश्मे से देखा जाता है, जबकि हमारी असली पहचान यह है कि हम भारतीय हैं और भारत माता की संतान हैं।
सिद्दीकी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा नेताओं की हताशा है, क्योंकि उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है। डिम्पल यादव एक सभ्य महिला हैं और संस्कारित परिवार से आती हैं। किसी भी महिला पर इस प्रकार की टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रपति अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी