फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Minority Front state general secretary Javed Qureshi suspended

Rajasthan: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी निलंबित, बैठक में हुआ था विवाद; जानें

Thu, 27 Feb 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Feb 2025 05:55 PM IST
सार

प्रदेश मुख्यालय में हुई अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक के दौरान विवाद बढ़ने के बाद प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान जावेद कुरैशी द्वारा कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की घटना सामने आई, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना।

विज्ञापन
BJP Minority Front state general secretary Javed Qureshi suspended
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय में हुई अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक के दौरान विवाद बढ़ने के बाद प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान जावेद कुरैशी द्वारा कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की घटना सामने आई, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना।

विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुरैशी को प्रदेश महामंत्री पद से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और भाजपा संगठन में मर्यादा व अनुशासन सर्वोपरि रहेगा। आगे की कार्रवाई के संबंध में पार्टी द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
क्या था मामला
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वागत के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता जैकी आगे बढ़े, लेकिन जैसे ही वह प्रदेशाध्यक्ष को मंच पर लेकर पहुंचे, वैसे ही अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जावेद कुरैशी ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोक दिया। इस रोक को जैकी ने व्यक्तिगत अपमान के रूप में लिया और आवेश में आकर मंच पर ही जावेद कुरैशी से भिड़ गए। कुछ ही सेकंड में दोनों नेताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी की परवाह किए बिना, जैकी ने जावेद कुरैशी पर हाथ छोड़ दिया। इसके बाद मंच पर 30 सेकंड तक दोनों नेता गुत्थम-गुत्था होते रहे। यह सब देख रहे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय शांत बैठकर इस घटनाक्रम को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed