फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Mahagherao rally: Joshi's Vastu and PM's tweet show wonders

भाजपा महाघेराव रैली: जोशी के वास्तु और पीएम के ट्वीट का दिखा कमाल, भाजपा के बड़े नेता एक साथ एक आवाज बनकर उतरे

Tue, 01 Aug 2023 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 09:47 PM IST
सार

भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' के समापन पर जयपुर में आयोजित हुआ महा घेराव भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी को हिट कर गया। पिछले चार साल से भीड़ को तरसती भाजपा हुई तर। भाजपा के बड़े नेता एक साथ एक आवाज बनकर उतरे।

विज्ञापन
BJP Mahagherao rally: Joshi's Vastu and PM's tweet show wonders
भाजपा महाघेराव रैली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीपी जोशी का वास्तु का टोटका काम कर गया और बतौर प्रदेश अध्यक्ष जोशी भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती को लांघने में कामयाब हो गए। महाघेराव से पहेले सीपी जोशी निरंतर इस सवाल को टाल रहे थे कि कितनी भीड़ आएगी, क्योंकि वो जानते थे कि भीड़ लाना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी इस चुनौती से पार नहीं पा सके थे, एसा नहीं था कि भाजपा से भीड़ नाराज थी दरअसल भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी इतनी हवी थी कि भीड़ नहीं जुट रही थी। इसके लिए भाजपा के नेताओं ने खूब प्रयास किए पीले चावल भी बांटे परंतु गुटबाजी के नहीं तोड़ पाए। परंतु इस बार सीपी जोशी के प्रयास और सादगी से गुटबाजी भी शांत हुई और जिसका नतीज़ा था कि हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का मेला लगा। इतना ही नहीं सभी बड़े नेता जिसमें सांसद, पूर्व मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी एक साथ एकसुर में दिखाई दिए। 

विज्ञापन



इनके पीछे की वजह स्पष्ट थी जो हमने पहले भी बताई थी कि प्रधानमंत्री मोदी की पैनी नजर इस कार्यक्रम पर बनी हुई थी। रात को प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया ट्वीट राजस्थान भाजपा के महाघेराव कि दिशा और दशा दोनों को बदल गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि...
विज्ञापन

बेटियों के मान में चलो, गरीबों के उत्थान में चलो
दलित सम्मान में चलो, किसान का दर्द भी सुनो, हंकार भरो




जनता-जनार्दन जल्द छुटकारा चाहती
कांग्रेस के मौजूदा शासन ने जिस प्रकार वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बनाकर रख दिया है, जनता-जनार्दन उससे जल्द छुटकारा चाहती है। राज्य के कुशासन को उखाड़ फेंकने का जन-जन ने जो संकल्प लिया है, उसे भाजपा की इस मुहिम से बहुत बड़ा बल मिलने वाला है। इस ट्वीट से सबको यह ज्ञात हो गया कि पूरी रिपोर्टिंग हो रही है, जिसके चलते अच्छे अच्छों के सुर बदल गए। महाघेराव में भाजपा ने सचिवालय की ओर कूच किया और सचिवालय के बाहर मौजूद पुलिस जाप्ते ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब बात यह रही कि आमतौर पर आंदोलन 20 से 30 मिनिट में ठंडा पड़ जाता है, परंतु आज कार्यकर्ताओं का जोश अलग ही स्तर पर नजर आ रहा था, पुलिस को कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाना पड़ा जिससे एक बार कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया गया, वाटर कैनन के चलने की अवधि लगभग 3 से 4 मिनट रही जो आम बात नहीं है। 

पानी खत्म होने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच फिर एक बार बैरिकेड्स को तोड़कर सचिवालय में घुसने का प्रयास शुरू किया गया, जिसमें भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया, जिसमें सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर और गजेंद्र सिंह को हल्की चोट भी लगी। फिर भी जोश कम नहीं होने पर पुलिस ने लगभग 40 मिनट बाद फिर से वाटर कैनन का ही सहारा लिया और बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर घरना स्थल से रवाना किया। 4 साल 6 महीने के विपक्ष मैं आज भाजपा अपने पुराने स्वरूप में लौटती दिखाई दी, जब पूरा जयपुर भाजपा के घेराव के चलते घंटों जाम हो गया।


तिराहा छोड़ते ही बिछड़े मिल गए
अमर उजाला की ख़बर जिसमें वास्तु की बात कही गई थी उसको भाजपा के ही लोगों ने आज सार्थक होते हुए देखा, दरसल भाजपा के कार्यालय के ठीक सामने जहां पुराने मंच लगाए जाते थे वह एक तिराहे थे, जो भाजपा को पीछे खींच रहा था, परंतु तिराहा छोड़ते ही बिछड़े मिल गए और भाजपा अपने पुराने स्वरूप मैं नजर आयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed