फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP in-charge Arun Singh and Poonia target Congress due to Pilot's fast

Rajasthan Politics: पायलट के 'अनशन' से भाजपाइयों ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का घमासान अब सड़कों पर आया

Tue, 11 Apr 2023 01:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

सचिन पायलट के वसुंधरा सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठने से सियासत गरमा गई है। बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा है।

विज्ञापन
BJP in-charge Arun Singh and Poonia target Congress due to Pilot's fast
बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे शासन के समय के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच के बहाने प्रदेश की गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पायलट और गहलोत के बीच कुर्सी की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। अब विधानसभा चुनाव से सात महीने पहले जब यह लड़ाई सड़क पर आ गई, तो बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि "राजस्थान कांग्रेस में घमासान सड़कों पर आ गया। गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलित शोषण, खान घोटालों और पेपरलीक घोटाले में कांग्रेस जन मौन क्यों हैं? पुजारी और संतों की मौत का जिम्मेदार कौन? तुष्टिकरण के मामलों से बहुसंख्यकों की विरोधी सरकार की दुर्गति निश्चित है।"

विज्ञापन


"क्या ये नाकारा, निकम्मा, कोरोना, गद्दार का Revenge part-2 है ?"
अरुण सिंह के ट्वीट पर आगे प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान बीजेपी मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने लिखा कि "क्या ये नकारा, निकम्मा, कोरोना, गद्दार का Revenge part-2 है ?"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला?
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि "है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला? सिर्फ बदहाल कानून व्यवस्था, रोते किसान, हैरान जवान, त्रस्त अवाम, रोती अबला। जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed