फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP busy preparing for Rajasthan monsoon session

Jaipur: मानसून सत्र की तैयारी में जुटी बीजेपी, भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न पर सरकार के घेराव की तैयारी

Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीजेपी सांसद-विधायकों से कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जाएगा। इसमें हम एकजुट होकर भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न के मामलों को उठाएंगे।

विज्ञापन
BJP busy preparing for Rajasthan monsoon session
मानसून सत्र की तैयारी में जुटी बीजेपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में महिला और दलित उत्पीड़न और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को बीजेपी सदन के अंदर और बाहर भी घेरेगी। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी विधायकों और नेताओं को इसकी तैयारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष आजमगढ़ खेलने प्रदेश बीजेपी कार्यालय पर पार्टी विधायकों और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जाएगा। जो महज 7 से 8 दिन का होगा। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले-हम एकजुट होकर भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न के मामलों को प्रमुखता से उठाएंगे। प्रदेश की गहलोत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न, पेपर लीक और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के सांसद और विधायकों की प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में राठौड़ ने यह बात कही।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि पूर्व मंत्री और कोटा के रामगंज मंडी से आने वाले बीजेपी विधायक मदन दिलावर के खिलाफ हत्या का फर्जी मामला दर्ज करने जैसी तमाम घटनाएं सामने हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में भ्रष्टाचार का तांडव
गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में भ्रष्टाचार का तांडव है। जिसमें आईटी घोटाला, खान घोटाला, जल जीवन मिशन घोटाला, पेपर लीक सहित अन्य घोटाले शामिल हैं। लम्पी वायरस के नाम पर सरकार 70 हजार से ज्यादा पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की घोषणा करती है, लेकिन मुआवजा देने के समय यह संख्या घटकर महज 42 हजार हो जाती है। खाजूवाला में पुलिसकर्मी दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी के रूप में नामजद होते हैं।

दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गहलोत सरकार आरोपियों को गिरफ्तारी से बचा रही
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी सभी मुद्दों पर सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। उसके बाद भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सभी नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन पहुंचे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के सांसद और विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बलात्कार, दलित उत्पीड़न, रीट भर्ती घोटाला, जल जीवन मिशन घोटाला सहित सैकड़ों ऐसे घोटाले और जनविरोधी काम हैं, जिनसे प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है।

बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गहलोत सरकार आरोपियों को गिरफ्तारी से बचा रही है। पुलिस के आला अधिकारी गिरफ्तारी के बजाय आरोपियों को दो दिन तक हिरासत में रखती है। जिस पुलिस पर रक्षा और सुरक्षा का जिम्मा है। वह खुद रक्षक बनकर भक्षक का काम कर रही है। कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किए सभी वादों से मुकर गई झूठ और लूट की इस सरकार का खामियाजा जनता भुगत रही है।

सीपी जोशी ने बिपरजॉय चक्रवात का हवाला देते हुए कहा कि मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के बावजूद प्रदेश की सरकार जनता को सुरक्षा साधन मुहैया नहीं करा पाई। गुजरात में जहां बिपरजॉय तूफान की गति 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहीं राजस्थान में महज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड के बावजूद गुजरात में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि राजस्थान में 15 से अधिक लोग मारे गए और कई रिहायशी क्षेत्र बाढ़ग्रस्त हो गए। उसके बाद भी सरकार पीडित परिवारों को धरातल पर राहत देने के बजाय हवाई सर्वे करके खानापूर्ति करती है।


बीजेपी के यह सांसद और विधायक रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजेन्द्र गहलोत, घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, रामचरण बोहरा, निहालचंद मेघवाल, रंजीता कोली, बाबा बालकनाथ, सुमेधानंद सरस्वती, मनोज राजौरिया, सुखबीर सिह, जसकौर मीणा, मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा, कालीचरण सराफ, दीप्ती माहेश्वरी, शोभा चौहान, सुर्याकान्ता व्यास, मदन दिलावर, संजय शर्मा, मनजीत चौधरी और भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed