{"_id":"647ec1555eca30976e0e1b1a","slug":"bisalpur-drinking-water-pipeline-repair-started-water-supply-will-remain-closed-in-jaipur-on-june-6-7-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, जून महीने में इस वजह से दो दिन तक नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, जून महीने में इस वजह से दो दिन तक नहीं मिलेगा पानी
Tue, 06 Jun 2023 10:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:47 AM IST
सार
जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर पेयजल परियोजना की जल वितरण की लाइन में बड़ा लीकेज आ गया है। इसकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसके चलते आगामी छह जून से लेकर सात जून की सुबह तक पानी की सप्लाई लाखों घरों में बंद रहेगी।
विज्ञापन
बीसलपुर पेयजल परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पीएचईडी की ओर से स्थानीय स्तर पर बोरिंग और टैंकर्स से सप्लाई की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बीसलपुर पाइप लाइन में मंगलवार को सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक मरम्मत का काम जारी रहेगा। इस कारण से सात जून को भी सुबह के वक्त पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो पाएगी। बुधवार से ही पेयजल सप्लाई सामान्य रूप से शुरू हो सकेगी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बोरिंग और टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई पेयजल किल्लत वाले इलाकों में दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएचईडी के एडिशनल चीफ इंजीनियर आरसी मीणा ने बताया कि बीसलपुर लाइन में लीकेज की मरम्मत के जयपुर में पानी की सप्लाई मरम्मत कार्य कारण नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सूरजपुरा पंपिंग स्टेशन से जाने वाली सभी लाइने पर सप्लाई नहीं हो सकेगी। इसके कारण जयपुर शहर में प्रताप नगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाइन, ज्योति नगर, श्याम नगर, विद्युत नगर, गोपालवाड़ी, झोटवाड़ा, बीके आई, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, जगतपुरा, खोनागोरियां, इंदिरा गांधी नगर, मोहना रोड, जामडोली, सुभाष नगर, चारदीवारी क्षेत्र के मोदी खाना, काना घाट, ब्रह्मपुरी, बास बदनपुरा, हीरा की, रामचंद्र चौकड़ी और गोविंद नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
सात जून को सुबह भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी...
सात जून की सुबह भी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। नागरिकों से अपील की है कि पानी को सही ढंग से उपयोग करें, जिससे कि पानी की किल्लत पैदा न हो सके।
विज्ञापन