फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bijaynagar Blackmailing Scandal: Education Minister Strongly Reacts, Hints at Strict Action Against Accused

बिजयनगर ब्लैकमेलिंग कांड: शिक्षा मंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत

Wed, 19 Feb 2025 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड की तर्ज पर ब्यावर के बिजयनगर में हुए कांड पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस मामले पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bijaynagar Blackmailing Scandal: Education Minister Strongly Reacts, Hints at Strict Action Against Accused
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्यावर के बिजयनगर में हुई ब्लैकमेलिंग की घटना को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार की तरफ से इस पूरे मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी घटना को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद देख रहे हैं। उन्होंने बहुत बारीकी से पूरे घटनाक्रम को देखा है। वे किसी भी तरीके से आरोपियों को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजयनगर में स्कूली छात्राओं को दोस्ती के बहाने ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था। मामले में एक छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर फंसाते और फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में 17 फरवरी को पीड़ित लड़कियों के परिजनों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कल आरोपियों को अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े और सबूतों को तलाश रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ब्यावर भूपेंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed