{"_id":"656869b1f62790c859027aa8","slug":"bhiwadi-police-takes-action-against-anju-who-returned-to-india-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पांच महीने के बाद भारत लौटी अंजू के खिलाफ पुलिस एक्शन में, यहां जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पांच महीने के बाद भारत लौटी अंजू के खिलाफ पुलिस एक्शन में, यहां जानें पूरा मामला
Thu, 30 Nov 2023 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:23 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान की रहने वाली अंजू 5 महीने के बाद भारत वापस लौट आई हैं। इस दौरान अमृतसर में पंजाब पुलिस और आईबी ने उनसे लंबी पूछताछ की। वहीं भारत आते ही अब अंजू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उनके खिलाफ एक्शन की तैयारी में है।
विज्ञापन
अंजू के खिलाफ पुलिस एक्शन में
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई थी। अब अंजू बुधवार 29 नवंबर को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत लौट आई है। बता दें कि अंजू उर्फ फातिमा अपने दो बच्चों को भारत में छोड़कर अपने फेसबुक के प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक सुदूर गांव में चली गई थी। इधर, अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके पति अरविंद ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि अंजू बिना तलाक दिए ही पाकिस्तान में जाकर शादी कर ली है। इतना ही नहीं अरविंद ने ये दावा भी किया था कि पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने उसे धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
क्या कहा पुलिस ने?
हालांकि इस पूरे मामले पर भिवाड़ी के फूलबाग थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अंजू के पति को पांबद किया गया है। अगर अंजू उनके पास आती है तो अरविंद को सबसे पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। ताकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
क्या होगी अंजू की गिरफ्तारी?
वहीं, गिरफ्तारी की बात पर पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से हम निर्देश लेंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अंजू के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
पति से चल रही थी अनबन
बता दें कि अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनकी एक बेटी और एक बेटा है। अंजू की अपने पति अरविंद से भी अनबन की बात सामने आई थी। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं है कि अंजू अपने पति अरविंद के पास जाएगी या पिता के पास जाएगी। अंजू के दोनों बच्चे फिलहाल अपने पिता के पास हैं।