फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhajanlal government will make big announcements for farmers today After the youth

Rajasthan: युवाओं के बाद आज किसानों के लिए बड़े एलान, 74 लाख कृषकों को 700 करोड़; पशुपालकों के लिए भी बहुत कुछ

Fri, 13 Dec 2024 09:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 13 Dec 2024 09:00 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा होने को बड़े जश्न की तरह मना रही है। गुरुवार को रोजगार उत्सव के बाद आज शुक्रवार को किसान और पशुपालकों के लिए बड़े एलान होंगे। इसमें 74 लाख से अधिक कृषकों व पशुपालकों के बैंक खातों में राशि का सीधा हस्तांतरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhajanlal government will make big announcements for farmers today After the youth
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सरकारी खजाने का बटन दबाएंगे और किसानों के खातों में एक साथ 700 करोड़ रुपए पहुंच जाएंगे। अपनी सरकार के कार्यकाल का पहला साल पूरा होने को बड़े समारोह की तरह मना रहे भजनलाल शर्मा आज किसान और पशुपालकों को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं। इस उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार (13 दिसंबर) को अजमेर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में शिरकत करते हुए प्रदेश के किसानों को विभिन्न कल्याणकारी सौगातें समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


डीबीटी के साथ ये एलान भी
कार्यक्रम में प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण करेंगे। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 28 करोड़ रूपये से अधिक, 17 हजार से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यों के लिए 74 करोड़ से अधिक की राशि व सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन


पशुपालकों को 200 करोड़ की सब्सिडी
इसी प्रकार, प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही, कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का डीबीटी भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं का होगा शुभारंभ
1- मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

2- 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, एक हजार नए दूध संकलन केन्द्र की भी शुरूआत की जाएगी। इसके अतिरिक्त गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

3- 15 हजार किसानों को पीएम कुसुम-बी योजनान्तर्गत सोलर पम्प के लिए 300 करोड़ रूपये के अनुदान व ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की प्रथम किस्त के 10 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां प्रदान की जाएगी। 


4- सीकर जिले से एग्रीस्टेक के माध्यम से किसानों का पंजीकरण एवं ऑनलाइन माध्यम से सीमाज्ञान के आवेदन एवं सहमति विभाजन नामांतरण प्रक्रिया का प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed