फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhajanlal Government First Cabinet Meeting Date extended for RAS Mains exam

Rajasthan Cabinet Decision: RAS मेंस परीक्षा की डेट बढ़ी, मीसा बंदियों को पेंशन, यहां पढ़ें बैठक के अहम फैसले

Thu, 18 Jan 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

भजनलाल सरकार की गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की मुख्य परीक्षा की डेट बढ़ाने का निर्णय शामिल है।

विज्ञापन
Bhajanlal Government First Cabinet Meeting Date extended for RAS Mains exam
भजनलाल सरकार कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में आरएएस मेंस परीक्षा को स्थगित करना, मीसा बंदियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये पेंशन देना, सीबीआई जांच के लिए इजाजत लेने के नियम को खत्म करने जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा ने बैठक के बाद संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये जानकारी साझा की है। राठौड़ ने बताया कि पिछले छह महीने में पूववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा जो निर्णय लिए गए हैं, उसकी एक समिति जांच करेगी। ये समीक्षा तीन महीने के अंदर पूरी की जाएगी और फिर उसकी रिपोर्ट सीएम शर्मा को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि बहाल
राठौड़ ने आगे बताया कि राजस्थान में लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि 2008 को फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे आपातकाल के अंदर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने वाले मीसा बंदियों को फिर से पेंशन मिल सकेगी। उन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन के साथ चार हजार रुपये मासिक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नपूर्णा रसोई योजना में परिवर्तन
छह जनवरी 2024 से अन्नपूर्णा रसोई योजना में परिवर्तन कराया गया है। पहले इस योजना के तहत 450 ग्राम भोजन उपलब्ध कराया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 600 ग्राम कर दिया गया है। इसके अंदर दाल, चपाती, सब्जी, मिलेट्स और आचार हैं। पहले जो थाली टोटल 25 रुपये की होती थी, (जिसमें 17 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते थे) उसे बढ़ाकर अब 30 रुपये की कर दी गई है। लेकिन अब 17 के बजाय 22 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर
पेपर लीक की रोकथाम के लिए जिस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था, उसने काम करना शुरू कर दिया है। उसी तरह राज्य में संगठित अपराधों को नियंत्रण करने के लिए जो एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया था, उसने भी काम करना शुरू कर दिया है।

चूरू जिले में हथियारबंद लोगों को पकड़ा गया। उसी तरह अब ये नियम बना दिया गया है कि जो कोई भी इस तरह की संगठित अपराधों में शामिल होगा, उनकी प्रॉपर्टीज कहां-कहां इसका ब्योरा भी साथ में होगा। ताकि अवैध प्रॉपर्टी को तुरंत जब्त कर लिया जाए या उसको ढाह दिया जाए।

सीबीआई जांच के लिए अनुमति जरूरी नहीं 
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आगे बताया कि अब सीबीआई को राजस्थान में अनुसंधान करने के लिए राज्य सरकार की किसी अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए खान विभाग, राजस्व, वन, पुलिस और परिवहन विभाग सम्मलित होकर जिला कलेक्टर की निगरानी में एक विशेष अभियान चला रहे हैं।

ERCP को लेकर भी उठाए गए कदम
राठौड़ ने बताया कि ERCP को लेकर भी राज्य सरकार जरूरी कदम उठा रही है। जल्द ही इस पर प्रदेश की जनता को सूचित किया जाएगा।

इन फैसलों पर एक नजर

  • भजनलाल कैबिनेट ने विभागों की 100 दिन की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट का मानना है कि इससे विभागीय कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकता है।
  • गहलोत सरकार ने भी अपने घोषणा पत्र को कैबिनेट की पहली बैठक में रखवा कर उसे सरकारी दस्तावेज घोषित करवाया था। इसी तरह भजनलाल शर्मा की कैबिनेट ने भी संकल्प पत्र को नीतिगत दस्तावेज घोषित किया है।
  • एक परिवार को सब्सिडी पर हर महीने एक सिलेंडर दिया जाएगा।
  • बजट से पहले 30 से 40 प्रतिशत संकल्प पत्र के काम पूरा करने का निर्णय।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के साथ धारीवाल के राजनीतिक सलाहकार की भी प्रतिमा लगाई गई, इनकी जांच होगी और कार्रवाई होगी।
  • आरएएस मेंस एग्जाम की तारीख को बढ़ाया गया, साथ में तय किया गया है कि यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी भी परीक्षा का कैलेंडर जारी करेगी। परीक्षा संभवतः जून-जुलाई में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed