फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Beniwal Targets Rajasthan Govt After PSOs Withdrawn, Says ‘People Are My Real Security’

हनुमान की सुरक्षा घटाई: बेनीवाल बोले-‘ सरकार हटाए या बढ़ाए, लड़ाई जारी रहेगी’

Fri, 29 May 2026 09:06 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 29 May 2026 09:06 PM IST
सार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन PSO हटाए जाने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सुरक्षा नहीं मांगी। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें राजनीतिक रूप से घेरना चाहती थी, लेकिन युवा ही उनकी असली ताकत हैं।

विज्ञापन
Beniwal Targets Rajasthan Govt After PSOs Withdrawn, Says ‘People Are My Real Security’
हनुमान बेनीवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

 जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े तीन पीएसओ हटाए जाने के बाद नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने कभी सरकार से सुरक्षा नहीं मांगी और उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेशभर के हजारों युवा खड़े हैं।

विज्ञापन

बेनीवाल ने कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आंदोलन के दौरान तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। उस समय जयपुर से AK-47 से लैस कमांडो तैनात किए गए थे, जबकि नागौर से भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। उनकी सुरक्षा में कुल आठ जवान तैनात थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि उन्होंने बजरी माफिया, पेपर लीक गैंग और कई प्रभावशाली लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा दी गई। अब सरकार ने सुरक्षा हटाई है तो इसका जवाब भी सरकार को ही देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan News: पाकिस्तान लिंक जांच में NIA का बड़ा एक्शन, नीमराना और अजमेर से दो संदिग्ध हिरासत में

बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार मेरी सुरक्षा क्या करेगी? मेरी सुरक्षा के लिए राजस्थान के हजारों नौजवान तैयार हैं।”

उन्होंने हाल के आंदोलनों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि साधु-संतों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान सरकार चाहती थी कि वह जयपुर में प्रवेश करें ताकि उन्हें हिरासत में लिया जा सके।

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग ईद के दौरान माहौल खराब करना चाहते थे और सरकार उन्हें किसी विवाद में फंसाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए तनाव बढ़ने नहीं दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य सरकार ने हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर कमिश्नरेट के तीन पीएसओ हटा दिए थे। अब उनकी सुरक्षा में मुख्य रूप से नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed