Rajasthan: '10 सालों से BJP-RSS ने देश के संस्थानों पर दबाव बनाया, चुनाव आयोग पर भी कब्जा'; गहलोत का हमला
Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि RSS ने भारत की जनता के साथ न होकर अंग्रेजी सरकार का समर्थन किया था। RSS और भाजपा का एजेंडा संस्थानों का दुरुपयोग कर जनता और विपक्ष को दबाने का है।….आगे गहलोत ने और क्या कुछ कहा, पढ़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर X पोस्ट के जरिए BJP और RSS पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से BJP-RSS ने देश के संस्थानों पर दबाव बनाकर उन्हें अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास किया है। गहलोत का कहना है कि ED, CBI, इनकम टैक्स, दिल्ली पुलिस जैसी केंद्रीय एजेंसियां और चुनाव आयोग जैसे स्वतंत्र संगठन भी अब सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।
गहलोत ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह खुलासा किया कि न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में इन संस्थानों की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली को लेकर गहरी चिंता है।
RSS का एजेंडा संस्थानों पर कब्जा करना
गहलोत ने RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंशा शुरू से ही सत्ता में शामिल होकर सभी संस्थानों पर कब्जा जमाने की रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन के दौरान RSS ने भारत की जनता के साथ न होकर अंग्रेजी सरकार का समर्थन किया था। उनका कहना है कि RSS और भाजपा का एजेंडा संस्थानों का दुरुपयोग कर जनता और विपक्ष को दबाने का है।
BJP-RSS का 10 साल से पूरा प्रयास रहा है कि वह देश के तमाम संस्थानों पर दबाव बनाकर उन्हें अपने कब्जे में कर ले। आज ED, CBI, इनकम टैक्स, दिल्ली पुलिस समेत तमाम केन्द्रीय एजेंसियां तथा चुनाव आयोग जैसे स्वतंत्र संगठन भी सरकार के इशारे पर ही काम कर रहे हैं।
इसी सरकार के कार्यकाल में… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 16, 2025
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर गहलोत का बयान
गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने ED की मंशा पर सवाल उठाया है और कहा है कि एजेंसी का उद्देश्य केवल लोगों को आरोपी बनाकर जेल में बंद रखना है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दिखाता है कि ED का उपयोग केंद्र सरकार जनता को डराने के लिए कर रही है।
राहुल गांधी के बयान का समर्थन
गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों को मौजूदा गंभीर स्थिति के प्रति आगाह किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस बयान को तोड़-मरोड़ कर महंगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। गहलोत का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और भाजपा पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रहा है।