फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Minister Chandna Trolled On Social Media By Giving Statement On Chandrayaan-3

Chandrayaan 3: हे भगवान! राजस्थान के इस मंत्री को कुछ भी नहीं पता, चंद्रयान से चांद पर यात्रियों को उतार दिया

Thu, 24 Aug 2023 11:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 11:11 AM IST
सार

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के एक वीडियो में उन्होंने चंद्रयान-3 अभियान की सफलता को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी शुभकामना भी दी। इस बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ashok Gehlot Minister Chandna Trolled On Social Media By Giving Statement On Chandrayaan-3
मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में चंद्रयान के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की खुशियां मनाई जा रही हैं। अभिनेता से लेकर नेता तक इस ऐतिहासिक घटना पर बधाई दे रहे हैं। वहीं, इसी बीच राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान मिशन के सफल होने पर मीडिया के सामने ऐसी बात कही है, उससे वो ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि चांदना राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार की शाम चंद्रमा की सतह को छू लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। मगर कुछ राजनेताओं को इस गौरवशाली पल की आधी-अधूरी जानकारी ही रहती है, इसका उदाहरण राजस्थान से सामने आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चंद्रयान-3 अभियान की सफलता को लेकर भारत के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इसी वीडियो में वह चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी शुभकामना देने की बात कर रहे हैं। मंत्री चांदना की इस बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कौन हैं मंत्री अशोक चांदना
मंत्री चांदना की ओर से दिए गए बयान के बाद जहां उनके समर्थक इसे जुबान फिसल जाने की घटना बता रहे हैं, वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर चांदना के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि राजस्थान के युवा खेल मंत्री चांदना प्रदेश के बूंदी जिले के हिंडौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चांदना लगातार दो बार इस विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में गहलोत गुट के नेता माने जाते हैं। चांदना वह पोलो स्पोटर्स प्लेयर के तौर पर अपनी खास पहचान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed