फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot calls Mahesh Joshi's arrest 'emotional abuse'

Rajasthan: अशोक गहलोत ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को बताया 'भावनात्मक शोषण', राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप

Thu, 24 Apr 2025 10:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Apr 2025 10:11 PM IST
सार

Ashok Gehlot: गहलोत ने इस कार्रवाई को 'राजनीतिक प्रतिशोध' बताते हुए कहा कि यह उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ने की कोशिश है, ताकि ईडी उनसे मनमुताबिक बयान ले सके। इस पूरे घटनाक्रम से राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है और विपक्षी दलों द्वारा केंद्र की एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Ashok Gehlot calls Mahesh Joshi's arrest 'emotional abuse'
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा कि ईडी अब भाजपा का 'एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट' बन चुकी है और पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय की गई है जब महेश जोशी की पत्नी पिछले 15 दिनों से जयपुर के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जोशी ने पहले ही इच्छा जताई थी कि वह इस कठिन समय के बाद ईडी के सामने बयान देंगे। गहलोत ने इस कार्रवाई को 'राजनीतिक प्रतिशोध' बताते हुए कहा कि यह उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ने की कोशिश है, ताकि ईडी उनसे मनमुताबिक बयान ले सके। इस पूरे घटनाक्रम से राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है और विपक्षी दलों द्वारा केंद्र की एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन

 


पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले में बुरा फंसे कांग्रेस नेता महेश जोशी, लंबी पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

कैसे हुई गिरफ्तारी
बता दें कि कांग्रेस नेता महेश जोशी गुरुवार दोपहर 1 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय पहुंचे। वे अपने निजी सहायक के साथ ईडी कार्यालय आए, जहां उनसे जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की जा रही थी। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ईडी के द्वारा पहले भी कई बार समन भेजे गए थे, लेकिन वे व्यक्तिगत कारणों से पेश नहीं हो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed