फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   AS Prelims in Rajasthan from 2nd February; Over 2,000 Exam Centers to be Set Up News in Hindi

RAS Pre Exam 2024: राजस्थान में 2 फरवरी को आरएएस प्री की परीक्षा, दो हजार से अधिक होंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 14 Jan 2025 09:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Jan 2025 09:50 AM IST
सार

RAS Pre Exam 2024: राजस्थान में आरएएस प्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। आरपीएससी 2 फरवरी को आरएएस प्री परीक्षा करवाएगी। इसके लिए 2 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
AS Prelims in Rajasthan from 2nd February; Over 2,000 Exam Centers to be Set Up News in Hindi
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RAS-प्री परीक्षा 2024 का आयोजन अगले महीने होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2 फरवरी 2025 को आरएएस प्री करवाने की तारीख तय कर दी है। प्रदेश के 2000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा कुल 733 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 346 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 387 पद शामिल है।

विज्ञापन


हर जिले में होगा सेंटर
आरएएस प्री के लिए हर जिले में सेंटर दिया गया है। करीब 2 हजार सेंटर्स के लिए जिलास्तर पर एसपी और कलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है।

पेपर लीक नहीं हो इस पर विशेष फोकस
परीक्षा में पेपरलीक और डमी केंडिडेट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए पूर्व की भर्तियों में डिबार हुए अभ्यर्थियों की भी सूची सौंपी गई है। परीक्षा में बैठने के लिए RPSC को 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट रहेगी। पेपरलीक और गड़बड़ी जैसे मामलों को लेकर निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर डमी कैंडिडेट को लेकर भी त्रिस्तरीय जांच होगी। अभ्यर्थियों की राइटिंग नमूने और बड़ी फोटो से मिलान होगा। प्रवेश पत्र पर वाटर मार्क क्यूआर कोड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed