फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Another major accident on Jaipur-Ajmer highway

Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाइवे पर फिर हादसा, ट्रक ने लो फ्लोर बस को मारी टक्कर; 10 लोग हुए घायल

Tue, 24 Dec 2024 08:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Dec 2024 08:45 AM IST
सार

Jaipur Accident: अजमेर रोड पर सोमवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने लो-फ्लोर बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठी 10 सवारियां घायल हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Another major accident on Jaipur-Ajmer highway
बस और ट्रक की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अजमेर हाईवे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को गैस टैंकर का हादसा हुआ था और बीते सोमवार को लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि  चांदपोल से बगरू जा रही लो फ्लोर बस को अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में बस में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा अजमेर रोड पर हाईवे किंग होटल बगरू के पास हुआ है। बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed