फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anju Returned India Where did Anju who came from Pakistan disappear

Anju Returned India: कहां गायब हो गई पाकिस्तान से आई अंजू?, क्या नसरुल्लाह की फातिमा के साथ अरविंद करेंगे सुलह

Wed, 06 Dec 2023 12:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

Anju Returned India: अपने फेसबुक प्रेमी के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू वापस लौट आई है। अंजू का कहना है कि वह यहां अपने बच्चों से मिलने के लिए आई है। इस बीच उनके पति अरविंद का एक इंटरव्यू सामने आया है। इसमें वह बच्चों के खातिर अंजू को अपनाने को तैयार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Anju Returned India Where did Anju who came from Pakistan disappear
नसरुल्लाह, अंजू और अरविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादीशुदा महिला अंजू अपने फेसबुक पर मिले प्रेमी के लिए पाकिस्तान चली गई थी। पाकिस्तान में लगभग पांच महीने बिताने के बाद वह एक बार फिर लौट आई है। अंजू का कहना है, वह अपने बच्चों के लिए आई है। अंजू के ऊपर भारत में उनके पति अरविंद ने मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले अरविंद कह चुके थे कि वह अंजू को स्वीकार नहीं करने वाले। लेकिन अब उनका एक नया इंटरव्यू आया है। इसमें वह अंजू को वापस स्वीकार करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। हालांकि, इसमें भी पेच है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि अंजू जुलाई में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चली गई थी। वहां पहुंचने के बाद अंजू कह रही थी कि वह सिर्फ घूमने के लिए आई है। लेकिन एक के बाद एक उनकी हर एक बात झूठ साबित होती रही। दोस्त बताने वाला नसरुल्लाह अंजू का प्रेमी निकला और पाकिस्तान में दोनों ने निकाह कर लिया। अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया और फातिमा बन गई। अंजू ने जब नसरुल्लाह से निकाह किया, तब तक उन्होंने अरविंद से तलाक नहीं लिया था। ऐसे में अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कह रहे अरविंद
अरविंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इसमें जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केस वापस ले सकते हैं तो उनका कहना था कि अब यह बच्चों पर निर्भर करता है। अरविंद ने कहा, बच्चों से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने अंजू से मुलाकात करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, हम बातचीत करेंगे और बच्चे जैसा कहेंगे वैसा करेंगे। बच्चे अगर कहेंगे तो एप्लीकेशन रद्द किया जा सकता है। आगे का फैसला बच्चों पर निर्भर करता है। इसके अलावा उनसे जब पूछा गया कि क्या अगर अंजू आना चाहें तो वह अपनाने को तैयार हैं? इस पर भी उन्होंने कहा कि इसकी राय बच्चों से ली जाएंगी, बच्चे अगर कहते हैं तो अपना लेंगे।


किसके साथ रहेंगी अंजू
अंजू अरविंद के साथ रहेंगी या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि, अभी तक अंजू नसरुल्लाह के साथ अपने संबंधों को पर्सनल बताती रही है। अंजू का कहना है कि वह नसरुल्लाह के साथ रहना चाहती है। भारत आने को लेकर वह बच्चों को वजह बताती हैं। अंजू का कहना है कि वह बच्चों के लिए यहां आई हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट यह भी है कि अंजू का वीजा पाकिस्तानी सरकार ने नहीं बढ़ाया था, जिस कारण उन्हें मजबूरी वापस आना पड़ा। नसरुल्ला के परिवार के मुताबिक वह अंजू के साथ दुबई जा सकता है।

नसरुल्लाह ने क्या कहा
नसरुल्ला ने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा, अंजू सिर्फ उनसे प्यार करती है और हो सकता है कि वह अरविंद को तलाक देकर फिर से उनके पास पाकिस्तान आ जाएगी। नसरुल्ला ने कहा कि वह अंजू को बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं और मैं हर दिन उससे बात करता हूं। मैं जब सीमा पर छोड़ने जा रहा था तो काफी रो रहा था। उसने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद ही भारत जाऊंगा, ताकि अंजू को वापस लाऊंगा। नसरुल्लाह ने कहा, इंशाअल्ला मैं जरूर जाऊंगा। मैं अब देखना चाहता हूं कि हिंदुस्तानी कैसे लोग हैं और अपने मेहमानों को कैसे रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed