फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anju Returned India Anju says Pakistan is also part of India said this about being pregnant

Anju Returned India: अंजू बोलीं- पाकिस्तान भी इंडिया का पार्ट, गर्भवती होने को लेकर कही ये बात

Thu, 07 Dec 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 04:57 PM IST
सार

Anju Returned India: फेसबुक वाले प्रेमी के लिए भाग कर पाकिस्तान जाने वाली अंजू अब भारत वापस लौट आई हैं। भारत आने को लेकर उनका कहना है, वह अपने बच्चों से मिलने के लिए आई हैं।

विज्ञापन
Anju Returned India Anju says Pakistan is also part of India said this about being pregnant
भारत लौटी अंजू - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान पहुंची अंजू की भारत लौट चुकी हैं। लेकिन आगे उनका क्या प्लान है, इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि अब फातिमा हो चुकीं अंजू भारत या पाकिस्तान नहीं, बल्कि दुबई में शिफ्ट होना चाहती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नसरुल्लाह जल्द भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि बाघा बॉर्डर के जरिए भारत वापसी के बाद अंजू से पुलिस ने काफी देर तक लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गई थीं। हालांकि, तब उन्होंने मीडिया से बातचीन नहीं की थी। वहीं, एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि वह इस समय दिल्ली में हैं और पहले हरियाणा चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत करते हुए अंजू ने खुलासा किया कि नसरुल्लाह भी भारत आने वाले हैं। नसरुल्लाह के साथ नहीं आने के सवाल पर अंजू ने कहा, साथ इसलिए नहीं आए कि पहले मेरा वेलकम तो देख लो, मैं कहां जाती कैसे रहती, दिक्कत हो जाती इसलिए। अंजू ने कहा, वह बच्चों के हितों को देखते हुए आगे फैसले लेंगी। पति अरविंद और बच्चों से भी बातचीत हो रही है।


पाकिस्तान को लेकर क्या बोलीं अंजू
पाकिस्तान में रहने के अनुभव को लेकर अंजू ने कहा, मेरा वहां बहुत अच्छा रहा। कोई ऐसी दिक्कत नहीं आई। जब से मैं गई हूं, मेरी इमेज बनी हुई है। जो सारी चीजें हम यहां से सुनते और देखते हैं, वहां ऐसा कुछ नहीं है। पाकिस्तान भी इंडिया का ही पार्ट है। वहां के लोग मुझे ठीक लगे, मैं जिससे मिली हूं, जहां-जहां घूमने गई, वहां मुझे अच्छा लगा।

दुबई में रहने को लेकर क्या बोलीं
भारत में पति अरविंद के साथ रिश्तों को लेकर उनका कहना है कि आगे की बातचीत से चीजें तय होंगी। जब पूछा गया कि वह भारत में रहना चाहती हैं या पाकिस्तान में, तो उन्होंने दुबई को अपनी ड्रीम कंट्री बताया। अंजू ने कहा, वह बच्चों को भी दुबई ले जाएंगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि बच्चे फैसला लेंगे कि वे दुबई में रहना चाहते हैं या भारत में रहना चाहते हैं। वहीं, बातचीत के दौरान जब अंजू से गर्भवती होने से जुड़ी चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इस तरह की बातों को अफवाह करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed